Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) एक बार सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर उनकी सिक्योरिटी चेकिंग नहीं की जा रही है. वहीं, अगर भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी आम लोगों की तरह सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना पड़ता है. अब यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि सिक्योरिटी चेकिंग के मामले में सचिन तेंदुलकर को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों दिया जा रहा है? ऐसे में आज हम इसके पीछे की वजह बताने जा रहे हैं सचिन तेंदुलकर बाकी खिलाड़ियों से अलग क्यों हैं, जिसके चलते उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है.
क्यों सचिन तेंदुलकर की नहीं होती चेकिंग?
दरअसल, भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को साल 2014 में ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया है. वह खेल जगत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया है. भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को देश के एयरपोर्ट पर प्री-एम्बार्केशन सिक्योरिटी चेकिंग से छूट मिलती है. एविएशन सिक्योरिटी अथॉरिटी के इन महान व्यक्तियों के नाम की एक स्पेशल लिस्ट रखते हैं. इतना ही नहीं, इसके अलावा भी कई तरह की बड़ी सुविधाएं मिलती हैं. इसमें एयर इंडिया और भारतीय रेलवे में फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव क्लास में लाइफटाइम फ्री सफर, संसद में भाग लेने का अधिकार, कैबिनेट मंत्री के समकक्ष औपचारिक दर्जा, जरूरत पड़ने पर Z+ सिक्योरिटी कवर और विदेश यात्रा के दौरान VVIP प्रोटोकॉल शामिल हैं.
No Security Checks at Airport for Sachin Tendulkar because he is a ‘Bharat Ratna’ Awardee. ❤️
📹 Arusharathore pic.twitter.com/xarTexDdFb
— CricketGully (@thecricketgully) April 10, 2026
फैंस ने की धोनी-विराट से तुलना!
सचिन तेंदुलकर के एयरपोर्ट का वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों से कंपेयर करने लगे. इस बीच फैंस ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट पर धोनी की एंट्री का वीडियो शेयर किया. बता दें कि एमएस धोनी और विराट कोहली क्रिकेट जगत के ग्लोबल आइकन हैं. ऐसे में उन्हें भारत समेत पूरी दुनिया में काफी ज्यादा सम्मान मिलता है, लेकिन अभी उन्हें भारत रत्न नहीं मिला है. ऐसे में उन्हें सामान्य सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना पड़ता है. हाल ही में विराट कोहली को भारत रत्न देने की मांग उठी थी.
सचिन तेंदुलकर का करियर
सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन (34,357) दर्ज हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं.