Live
Search
Home > क्रिकेट > Nepal vs WI: नेपाल टूर्नामेंट से बाहर, वेस्टइंडीज ने सुपर 8 में बनाई जगह, दीपेंद्र का अर्धशतक बेकार

Nepal vs WI: नेपाल टूर्नामेंट से बाहर, वेस्टइंडीज ने सुपर 8 में बनाई जगह, दीपेंद्र का अर्धशतक बेकार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह बना ली. दीपेंद्र सिंह ऐरी के अर्धशतक के बावजूद नेपाल 133 रन ही बना सका.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-15 17:51:19

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज और नेपाल (West Indies vs Nepal) के बीच आज मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में नेपाल को हार का सामना करना पड़ा. नेपाल के दिपेंद्र ऐरे ने शानदार अर्धशतक लगाकर नेपाल की पारी को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी. वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए सुपर 8 में जगह पक्की कर ली.
 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर कुशल भुर्तेल पहले ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद कप्तान रोहित पौडेल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. महज सात ओवर के भीतर स्कोर 23 रन पर 4 विकेट हो गया और टीम दबाव में आ गई. ऐसे मुश्किल हालात में ऐरी ने धैर्य दिखाया. उन्होंने लोकेश बाम और गुलशन झा के साथ छोटी लेकिन अहम साझेदारियां कीं. रन गति भले ही तेज नहीं थी, लेकिन उन्होंने पारी को संभाले रखा.
 
इस दौरान मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर ने सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी कर नेपाल को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. आखिरी ओवरों में नेपाल ने तेजी दिखाई. सोमपाल कामी ने 18वें ओवर में होल्डर पर लगातार तीन चौके जड़े. इसके बाद ऐरी ने शमार जोसेफ की गेंद पर दो शानदार छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. अंतिम तीन ओवरों में 44 रन जुड़े और नेपाल ने 20 ओवर में 133/8 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. होल्डर ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई.
 

लक्ष्य का आसान सा पीछा

134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आत्मविश्वास भरी शुरुआत की. ब्रैंडन किंग ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. पावरप्ले में टीम ने मजबूत नींव रख दी. किंग के आउट होने के बाद शिमरोन हेटमायर और शे होप ने संयम के साथ मैच खत्म किया. होप ने नाबाद 61 रन बनाए और टीम ने 15.2 ओवर में 134/1 बनाकर आसान जीत हासिल की.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > Nepal vs WI: नेपाल टूर्नामेंट से बाहर, वेस्टइंडीज ने सुपर 8 में बनाई जगह, दीपेंद्र का अर्धशतक बेकार

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-15 17:51:19

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS