<

कॉमेंट्री कर रहा था पति, पत्नी ने आंखों के सामने ठोका शतक, इमोशनल वीडियो वायरल

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिसी हीली ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी वनडे में 158 रन की तूफानी पारी खेली. कॉमेंट्री कर रहे उनके पिता मिचेल स्टार्क का इमोशनल रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद भावुक और यादगार पल जुड़ गया, जब एलिसा हीली ने अपने वनडे करियर को शानदार अंदाज में अलविदा कहा. भारत के खिलाफ होबार्ट में खेले गए अपने आखिरी वनडे मैच में हीली ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे. इस खास मौके पर उनके पति और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी भावुक नजर आए. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
हीली ने अपने विदाई मैच में मात्र 98 गेंदों पर 158 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस शानदार पारी में 27 चौके और 2  छक्के भी शामिल थे. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया और भारतीय गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. मैदान के चारों ओर खेले गए उनके बेहतरीन शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.


इमोशनल हुए स्टार्क

जैसे ही हीली ने अपना शतक पूरा किया, कॉमेंट्री बॉक्स की तरफ भी  कैमरा गया, जहां मिचेल स्टार्क तालियां बजाते हुए गर्व और खुशी से भरे दिखाई दिए. आमतौर पर मैदान पर आक्रामक तेवर में नजर आने वाले स्टार्क उस पल भावनाओं से सराबोर थे. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस खूबसूरत पल को खूब सराहा.
 

हीली का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में योगदान

मैच से पहले भारतीय टीम ने हीली को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया, जो उनके शानदार करियर और महिला क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान का प्रतीक था. 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में हीली ने ऑस्ट्रेलिया को कई बड़ी जीत दिलाईं और कई आईसीसी खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. अपने आखिरी वनडे में इस धमाकेदार पारी के साथ हीली ने साबित कर दिया कि वह एक सच्ची चैंपियन हैं. यह सिर्फ एक शतक नहीं था, बल्कि एक भावनात्मक विदाई थी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘मैं अपना इस्तेमाल…’, पे-पैरिटी पर तेजस्वी प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी, बड़ी फिल्म ठुकराई, मेल एक्टर्स पर दिया बयान

Tejasswi Prakash: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में पे पैरिटी को लेकर अपनी…

Last Updated: April 11, 2026 14:35:51 IST

हस्तमैथुन से कैंसर का खतरा होगा कम! महीने में मात्र इतनी बार कर लीजिए मास्टरबेशन, रिसर्च में बड़ा दावा

Masturbation can prevent cancer: हाल में आई एक रिसर्च ने तो लोगों को चौंका दिया.…

Last Updated: April 11, 2026 14:30:43 IST

Jharkhand Crime News: एक सिपाही ने कैसे कर डाला 28 करोड़ रुपये का ट्रेजरी घोटाला, CID खोलेगी राज़

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग में 28 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में सिपाही…

Last Updated: April 11, 2026 14:15:38 IST

Instagram Reel: रील का चक्कर बाबू भैया! वायरल होने के लिए बाप ने बच्ची की जान लगाई दांव पर; यकीन नहीं आ रहा तो देख लें वीडियो

Instagram Reel Craze: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:45 IST

8 साल में पहली बार मनाया जन्मदिन, बर्थडे पार्टी में खुशी से रोने लगा मासूम, इमोशनल कर देगा यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आठ…

Last Updated: April 11, 2026 14:10:26 IST

भाईजान का पारा हुआ हाई! कंधे पर हाथ रखने वाले फैन को ‘Salman Khan’ ने दिया सरेआम धक्का, इंटरनेट पर मचा बवाल!

Salman Khan Angry Moment: हाल ही में सलमान खान का एक गुस्से से भरा वीडियो…

Last Updated: April 11, 2026 14:07:40 IST