<
Categories: खेल

IPL 2026 Auction: मैक्सवेल-रसेल आउट, अब किसकी लगेगी लॉटरी? कौन बनेगा अगला करोड़पति स्टार?

Glenn Maxwell IPL Exit: मैक्सवेल और रसेल के बाहर होने से टीमों में भरोसेमंद फिनिशर और ऑलराउंडर की भारी कमी हो गई है, जिससे कई विदेशी खिलाड़ी अचानक प्रीमियम कैटेगरी में पहुंच गए हैं.

Andre Russell retirement IPL: IPL 2026 ऑक्शन से पहले ग्लेन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल के हटने से फ्रेंचाइजी पर एक बड़ा असर पड़ा है. दोनों लंबे समय से लीग के सबसे भरोसेमंद फिनिशर और गेम-चेंजर रहे हैं, जिनके जाने से टीमों में आखिरी ओवरों का मास्टर ढूंढने की होड़ लग गई है. इसी वजह से लियाम लिविंगस्टोन और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी अचानक प्रीमियम टारगेट बन गए हैं.

मैक्सवेल और रसेल जैसे बड़े नाम उपलब्ध नहीं होंगे, ऐसे में IPL 2026 मिनी ऑक्शन में टीमों की नज़रें लियाम लिविंगस्टोन और डेविड मिलर पर टिक सकती हैं. दोनों ही मैच फिनिशर की भूमिका में फिट बैठते हैं और हिटिंग पावर भी जबरदस्त है, इसलिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच इन्हें लेकर भारी बोली लगने की पूरी उम्मीद है. यही वजह है कि दोनों का प्राइस टैग 15 करोड़ से ऊपर जा सकता है.

ये खिलाड़ी भी बन सकते हैं ज़रूरत

इसी के साथ, कैमरन ग्रीन, माथीशा पथिराना और वानिंदू हसरंगा जैसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी की खास ज़रूरत बनते जा रहे हैं. ग्रीन का ऑल-राउंड पैकेज KKR और CSK जैसी टीमों के लिए एकदम फिट है, जिनके पास बजट भी बड़ा है और विदेशी ऑलराउंडर की तलाश भी. पथिराना की डेथ ओवर में घातक गेंदबाज़ी और हसरंगा की मिडिल ओवर्स में विकेट लेने की क्षमता उन्हें बेहद मूल्यवान बनाती है. हालांकि, पथिराना का इंजरी रिकॉर्ड और जोश इंग्लिस की सिर्फ 25% उपलब्धता टीमें दांव लगाने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर सकती है.

भारत से बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर टॉप ब्रैकेट में अकेले

भारतीय खिलाड़ियों में केवल रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर ही टॉप ब्रैकेट में हैं, लेकिन असंगत प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्रीमियम डील तभी मिलेगी जब कोई टीम उन्हें अपनी रणनीति में परफेक्ट फिट माने. इस बार ऑक्शन में 14 देशों के खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, लेकिन सिर्फ 77 स्लॉट होने का मतलब है कि फाइनल लिस्ट के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की कटौती होगी. यह IPL को फिर से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मार्केटप्लेस बनाने के साथ-साथ ऑक्शन को और भी तीखा और चुनौतिपूर्ण बनाता है.

इस पूरी तस्वीर में सबसे दिलचस्प बात यह है कि KKR के पास ₹64.3 करोड़ और CSK के पास ₹43.4 करोड़ का वॉर चेस्ट है. इन दो टीमों के पास मौजूद इतनी बड़ी रकम ऑक्शन की रफ्तार, बोली लगाने की सीमा और विदेशी खिलाड़ियों की कीमत को सबसे ज़्यादा प्रभावित करेगी. इतने टॉप खिलाड़ियों के हटने, नई रणनीतियों की ज़रूरत और भारी बजट वाली टीमों के साथ, IPL 2026 ऑक्शन में सरप्राइज़, रिकॉर्डतोड़ बोली और हाई-इंटेंसिटी मोमेंट्स देखे जाने तय हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST

Rewa Medical College video case: रीवा के चर्चित डॉक्टर केडी सिंह फिर सुर्खियों में, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू

Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…

Last Updated: October 26, 2026 16:23:54 IST

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST