<
Categories: खेल

Womens Asia Cup 2026: जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेने से किया इनकार, मंच पर मुह ताकते रह गए Mohsin Naqvi; फिर प्रेजेंटेशन में हुआ वो वाला ड्रामा

Womens Asia Cup 2026: हरमनप्रीत कौर और भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद भी अपना अडिग रुख बनाए रखा. प्रोटोकॉल के मुताबिक नकवी को चीफ गेस्ट के तौर पर ट्रॉफी देनी थी, लेकिन भारतीय टीम के कड़े रुख की वजह से वह ट्रॉफी नहीं दे पाए. मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान स्टेज पर खड़े रहे, लेकिन भारतीय कप्तान और खिलाड़ियों ने उनसे अवॉर्ड लेने से पूरी तरह परहेज किया.

Womens Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार चैंपियन बनने के बाद, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बड़ा ड्रामा हुआ. मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान, इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान सरकार के होम मिनिस्टर मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया. नकवी को एक बार फिर स्टेज पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

मैच से पहले ही डर था कि अगर इंडिया जीत गया, तो मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने को लेकर विवाद हो सकता है. पिछले साल, इंडिया ने मेन्स एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. तब भी, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली इंडियन टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, और आखिर में, टीम इंडिया ने सिर्फ चैंपियंस लीग के बैनर के साथ जश्न मनाया था, ट्रॉफी नहीं ली थी.

भारतीय खिलाड़ियों ने अवार्ड लेने से किया मना

हरमनप्रीत कौर और भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद भी अपना अडिग रुख बनाए रखा. प्रोटोकॉल के मुताबिक नकवी को चीफ गेस्ट के तौर पर ट्रॉफी देनी थी, लेकिन भारतीय टीम के कड़े रुख की वजह से वह ट्रॉफी नहीं दे पाए. मोहसिन नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान स्टेज पर खड़े रहे, लेकिन भारतीय कप्तान और खिलाड़ियों ने उनसे अवॉर्ड लेने से पूरी तरह परहेज किया, जिसके कारण रनर-अप को मेडल दिए गए और प्रेजेंटेशन सेरेमनी खत्म हुई.

भारत ने एकतरफा अंदाज में खिताब जीता

फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन का बड़ा स्कोर बनाया. शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. स्मृति मंधाना ने 59 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से श्री चरणी ने सबसे अधिक चार बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि दीप्ति शर्मा ने तीन बड़े विकेट लिए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST