India News (इंडिया न्यूज), Anshul Kamboj: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हरियाणा के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका दिया। अंशुल को आईपीएल 2024 की नीलामी में मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। अंशुल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाते रहे हैं। अंशुल कंबोज के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2023 बेहद शानदार साबित हुई और शायद इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल डेब्यू का मौका दिया है। अपने पदार्पण मैच में अंशुल ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा।
बता दें कि अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को करनाल, हरियाणा में हुआ था। उन्होंने फरवरी 2022 में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। अंशुल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 13 मैच खेले हैं और 24 विकेट लिए हैं। साथ ही बल्लेबाजी में 284 रन बनाए हैं। वह अपने डेब्यू के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा के लिए उनका टी20 डेब्यू अक्टूबर 2022 में हुआ था और उसके बाद उन्होंने अपने टी20 करियर में 9 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।
दरअसल, तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को तब ज्यादा लोकप्रियता मिली जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीजन में खेले 10 मैचों में 17 विकेट लिए। इन 10 मैचों में उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 3.58 रहा। उनका प्रदर्शन आईपीएल फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने के लिए काफी साबित हुआ। क्योंकि आईपीएल 2024 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अंशुल कंबोज को 20 लाख रुपये में शामिल किया था। याद दिला दें कि अंशुल ने विजय हजारे 2023 ट्रॉफी के फाइनल में 9 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन से उन्होंने हरियाणा को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में मदद की।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.