विमेंस प्रीमियर लीग 2026: WPL का चौथा सीजन काफी ज्यादा शानदार और रोमांचक रहा. एक थ्रिलर मैच के साथ इस सीजन का समाप्ति हुई. RCB ने दूसरी बार WPL की ट्रॉफी उठाई. इसी के साथ इस सीजन में कई रिकॉर्ड भी टूटे. नीचे देखें लिस्ट...
WPL 2026 में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स.
WPL 2026 Records: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन खत्म हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर ट्रॉफी जीत ली है. इसके साथ ही RCB दो बार WPL जीतने वाली टीम बन गई है. अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस (MI) ने 2 बार WPL की ट्रॉफी अपने नाम की है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB की टीम ने गुरुवार (5 फरवरी) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल की. फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बोर्ड पर लगाए. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 57 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी RCB की टीम ने 19.4 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. RCB की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स के मुंह से जीत छीन ली. यह WPL और IPL इतिहास के फाइनल में सबसे बड़ी रन चेज रही. साथ ही RCB ने WPL इतिहास में सबसे बड़े टारगेट को हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड RCB के ही नाम दर्ज था. जानें WPL 2026 में बने रिकॉर्ड्स…
WPL 2026 में RCB ने जीत हासिल कर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. इसके साथ ही संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार WPL जीतने वाली टीम बन गई है. RCB के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 बार WPL की ट्रॉफी जीती है. इसके अलावा किसी तीसरी टीम ने अभी तक WPL का खिताब हासिल नहीं किया है.
RCB और DC के फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की पार्टनरशिप की. यह WPL इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले मार्च 2023 में DC की शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग की जोड़ी ने 162 रन की पार्टनरशिप की रिकॉर्ड बनाया था.
RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 87 रनों की पारी खेली. यह WPL फाइनल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. इससे पहले साल 2025 के WPL फाइनल में हरमनप्रीत कौर ने 44 गेंदों पर 66 रनों की बड़ी पारी खेली थी. अब स्मृति मंधाना ने कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही मंधाना WPL में 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी भारतीय और 5वीं खिलाड़ी बन गई हैं. मंधाना से पहले नैट साइवर-ब्रंट, मेग लैनिंग, हरमनप्रीत कौर और शेफाली ने यह कारनामा किया है.
WPL इतिहास में पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया है. स्मृति मंधाना ने WPL 2026 में सबसे ज्यादा 377 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता.
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में WPL इतिहास का पहला शतक लगा. मुंबई इंडियंस की ओर खेलते हुए नैट साइवर-ब्रंट ने WPL का पहला शतक लगाया. उन्होंने RCB के खिलाफ नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इससे पहले यह रिकॉर्ड सोफी डिवाइन के नाम था, जिन्होंने 99 रनों की पारी खेली थी.
WPL 2026 में गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इस सीजन 9 मैचों में कुल 17 विकेट चटकाए. सोफी डिवाइन के अलावा नंदिनी शर्मा ने भी 17 विकेट चटकाए, लेकिन इकॉनमी रेट को देखते हुए सोफी डिवाइन को पर्पल कैप दिया गया.
Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…
IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…
Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…
Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…
KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…