Lucky Oberoi Death: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लकी ओबेरॉय की शुक्रवार को पंजाब के जालंधर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, मॉडल टाउन स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं.
आप नेता लकी ओबेरॉय की हत्या
Lucky Oberoi Passed Away: पंजाब के जालंधर शहर के पॉश मॉडल टाउन इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि ओबेरॉय अपनी थार कार में बैठे थे जब हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाईं. उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया.
जानकारी के अनुसार आप नेता लकी ओबेरॉय गुरुद्वारे के बाहर अपनी कार पार्क कर रहे थे. तभी हमलावर दोपहिया वाहन पर आए और उन पर गोलियां चला दी. कम से कम दो हमलावर स्कूटर पर आए और ओबेरॉय पर करीब से गोलियां चलाईं। यह घटना सुबह करीब 7.55 बजे घटी, जब वह गुरुद्वारे से बाहर आए ही थे. हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.
लकी ओबेरॉय को आम आदमी पार्टी (आप) के जालंधर कैंट निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी और पार्टी नेता राजविंदर थियारा का करीबी माना जाता था. ओबेरॉय एक फाइनेंसर के रूप में काम करते थे और प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार में भी शामिल थे. वह शहर के गुरु तेग बहादुर नगर इलाके में रहता थे. वहीं उनकी पत्नी भी राजनीति में सक्रिय भूमिका में रही हैं. उन्होंने इससे पहले आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में नगरपालिका चुनाव लड़ा था, लेकिन वह असफल रही थीं.
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने जालंधर में ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रशासन के तहत पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. यह उन्हों एक्स पोस्ट के जरिए लिखा.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…