डब्ल्यूपीएल चैंपियन आरसीबी: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
दिल्ली की गेंदबाज हेनरी ने पावरप्ले में ही ग्रेस हैरिस को 9 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. लेकिन इसके बाद जॉर्जिया वॉल और स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी जारी रखी.
स्मृति और वॉल ने संभाली आरसीबी की पारी
हालांकि, अंत के ओवरों स्मृति मंधाना 87 रन और जॉर्जिया वॉल 79 रनों के स्कोर पर आउट हो गई. लेकिन अंत तक चले रोमांचक मुकाबले में राधा यादव और डी क्लर्क ने आरसीबी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा, जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 14 चौके लगाए.
DC W vs RCB W Playing X1: फाइनल में दिल्ली-बेंगलुरु की भिड़ंत… स्मृति मंधाना के खिलाफ जिगरी दोस्त जेमिमा रोड्रिग्स, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11
दिल्ली ने आरसीबी के सामने रखा 204 रनों का लक्ष्य
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, लिजेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.
दिल्ली और आरसीबी का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है. इसके अलावा, इस सीजन की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.
दोनों टीमों के अलग-अलग प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है.