Live
Search
Home > क्रिकेट > WPL Final 2026: गुजरात को हरा फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, अब 5 फरवरी को आरसीबी से होगा मुकाबला

WPL Final 2026: गुजरात को हरा फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, अब 5 फरवरी को आरसीबी से होगा मुकाबला

दिल्ली बनाम बेंगलुरु: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को हराकर दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंच गई है. जहां आरसीबी से 5 फरवरी को मुकाबला होगा.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-04 00:38:21

Mobile Ads 1x1

WPL Final 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आज खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट हराकर फाइनल में जगह बनाई. दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सामना किया. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे दिल्ली की टीम ने 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन लिजेल ली ने बनाए. जिन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए.

दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने 23 गेंदों में 41 रन, शेफाली ने 21 गेंदों में 31 रन, लौरा ने 24 गेंदों में 32 रन और काप ने 4 रन बनाए. गुजरात की तरफ से वेयरहम ने 2 विकेट और गायकवाड ने 1 विकेट लिए.

गुजरात ने दिल्ली के सामने रखा 169 रनों का लक्ष्य

गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा था. जब शुरूआत में ही गुजरात के 4 विकेट गिर गए तो मूनी ने पारी को संभाला और नाबाद 62 रन बनाए. जिसमें उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. इसके अलावा, अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो वेयरहम ने 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा, अनुष्का शर्मा ने 16 रन और काशवी गौतम ने 18 रन बनाए. बाकी अन्य बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए. दिल्ली की तरफ से हेनरी ने 3 विकेट, नंदनी शर्मा ने 2 विकेट और मिन्नू मणि ने 1 विकेट लिए.

भारत में हुआ अनदेखा, तो अमेरिका पहुंचा स्टार क्रिकेटर! USA में लिखा नया क्रिकेट चैप्टर, बुमराह-अक्षर से चौंकाने वाला कनेक्शन

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले की गेंदबाजी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कप्तान जेमिमा का यह फैसला पहले सही साबित हुआ. लेकिन अंत में मूनी ने एक छोड़ से डंटकर दिल्ली के मंसूबे पर पानी फेड़ दिया.

अब 5 फरवरी को फाइनल में दिल्ली का आरसीबी से होगा मुकाबला

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भी हर मैच की तरह शाम 7:30 बजे शुरू होगा. वहीं शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे. स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की कप्तानी करती हुई नजर आएगी. वहीं दिल्ली की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्ज करेंगी. दोनों ही टीमों ने इस सीजन अब तक जबरदस्त खेल दिखाया है.

टीम से बाहर नहीं होंगे संजू सैमसन? T20 वर्ल्ड कप में टीम कॉम्बिनेशन नहीं बिगाड़ेगा भारत! जानिए क्या हो सकता है समीकरण

MORE NEWS