<
Categories: खेल

175 Kg vs 174 kg: वो मुकाबला जब WWE रिंग ही टूट गई, रेसलिंग इतिहास का सबसे खौफनाक पल, वीडियो

WWE एक ऐसा शो है जिसने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं. एक बार तो रिंग ही टूट गई थी जब खतरनाक रेसलर्स बिग शो और ब्रॉन स्ट्रॉमैन आमने सामने थे. आइए जानत हैं पूरी स्टोरी.

WWE इतिहास में कई ऐसे पल दर्ज हैं, जिन्हें फैंस सालों तक नहीं भूलते. ऐसा ही एक यादगार और चौंकाने वाला पल 17 अप्रैल 2017 को देखने को मिला, जब Monday नाइट रॉ के दौरान बिग शो और ब्रॉन स्ट्रॉमैन की भिड़ंत ने रिंग को ही ढहा दिया. यह शो अमेरिका के एसएपी सेंटर सैन होजे (कैलिफोर्निया) से में हो रहा था.

इस मुकाबले को “दो दैत्यों की जंग” कहा जा रहा था. एक ओर थे करीब 175 किलोग्राम वजनी Big Show, तो दूसरी ओर लगभग 174 किलोग्राम के ब्रॉन स्ट्रॉमैन. दोनों सुपरस्टार अपनी ताकत और आक्रामक रेसलिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं. मैच की शुरुआत से ही रिंग में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और हर मूव के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ती चली गई.

बीच से टूट गई रिंग

मैच का सबसे खतरनाक पल तब आया, जब ब्रॉन स्ट्रॉमैन ने बिग शो को टॉप रोप पर चढ़ाया और वहां से एक ज़बरदस्त सुपलैक्स लगाया. दोनों सुपरस्टार जैसे ही एक साथ रिंग पर गिरे, तेज़ धमाके के साथ पूरी रिंग बीच से टूट गई. खंभे झुक गए, रस्सियां ढीली पड़ गईं और रेफरी झटके में रिंग से बाहर जा गिरा. एरिना में मौजूद दर्शक कुछ पल के लिए सन्न रह गए. रिंग टूटने के कारण मुकाबले को आगे जारी रखना संभव नहीं था, इसलिए इसे नो कॉन्टेस्ट घोषित कर दिया गया.

WWE ने पहले से किया था प्लान

बाद में WWE ने साफ किया कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से प्लान किया गया स्पेशल स्पॉट था, जिसे पूरी सुरक्षा के साथ अंजाम दिया गया. यह पल ब्रॉन स्ट्रॉमैन के करियर के लिए बेहद अहम साबित हुआ. इस घटना के बाद उन्हें WWE में एक “अनस्टॉपेबल मॉन्स्टर” के रूप में पेश किया जाने लगा. आज भी Big Show बनाम ब्रॉन स्ट्रॉमैन का यह मैच WWE RAW के सबसे आइकॉनिक और चर्चित मोमेंट्स में गिना जाता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST