Live
Search
Home > खेल > WWE: इतिहास की सबसे यादगार टक्कर, शॉन माइकल्स बनाम द अंडरटेकर, हेड टू हेड में कौन आगे

WWE: इतिहास की सबसे यादगार टक्कर, शॉन माइकल्स बनाम द अंडरटेकर, हेड टू हेड में कौन आगे

शॉन माइकल्स (Shawn Michael) और द अंडरटेकर (The Undertaker) के बीच राइवलरी को डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास की सबसे महान फ्यूड्स में गिना जाता है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-24 17:08:28

Mobile Ads 1x1
WWE:  शॉन माइकल्स (Shawn Michael) और द अंडरटेकर (The Undertaker) के बीच राइवलरी को डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास की सबसे महान फ्यूड्स में गिना जाता है. यह मुकाबला एक दशक से भी ज्यादा समय तक चला और इस दौरान दोनों दिग्गजों ने रिंग में शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन स्टोरीलाइन के जरिए फैंस को यादगार पल दिए. उनकी दुश्मनी को नई ऊंचाई Badd Blood: In Your House में मिली, जहां दोनों ने पहली बार हेल इन ए सेल (Hell in a Cell) मैच लड़ा.
 
इस खतरनाक मुकाबले में द अंडरटेकर ने जीत हासिल की. इसी मैच में केन की एंट्री भी हुई, जिसने कहानी को और रोमांचक बना दिया. इसके बाद से दोनों के बीच हर मुकाबला खास बन गया. आधिकारिक  सिंगल्स मैचों में दोनों का आमना-सामना कुल 17 बार हुआ. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान द अंडरटेकर ने 10 में जीत हासिल की है.
शॉन माइकल्स ने 5 जीत में तो वहीं, 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. 
 
रिकॉर्ड भले ही अंडरटेकर के पक्ष में रहा हो, लेकिन माइकल्स ने भी कई यादगार जीत दर्ज कीं. उनकी सबसे ऐतिहासिक भिड़ंत रेसलमेनिया 25 (WrestleMania 25) और WrestleMania 26 में देखने को मिली. रेसलमेनिया 25 का मैच आज भी रेसलिंग इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मुकाबलों में गिना जाता है, जहां अंडरटेकर ने अपनी अजेय स्ट्रीक कायम रखी.
 
रेसलमेनिया 26 में “स्ट्रीक बनाम करियर” मैच हुआ, जिसमें अंडरटेकर ने माइकल्स को हराकर उन्हें रिटायरमेंट के लिए मजबूर कर दिया. यह प्रतिद्वंद्विता सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं थी, बल्कि सम्मान, विरासत और गर्व की कहानी थी. दोनों सुपरस्टार्स ने मिलकर रेसलिंग की दुनिया में एक नया मानक स्थापित किया.

MORE NEWS

Home > खेल > WWE: इतिहास की सबसे यादगार टक्कर, शॉन माइकल्स बनाम द अंडरटेकर, हेड टू हेड में कौन आगे

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-24 17:08:28

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS