<
Categories: खेल

WWE: खाने तक के नहीं थे पैसे, पेट भरने के लिए की चोरी, आज 8000 करोड़ का बनाया साम्राज्य

WWE Struggle Story: द रॉक WWE के बेहतरीन रेसलर्स में से एक हैं. उनकी नेटवर्थ 8000 करोड़ से भी अधिक है. उन्होंने बचपन में अपना पेट भरने के लिए चोरी तक की. आइए जानते हैं उनकी स्ट्रगल स्टोरी.

WWE Struggle Story: ड्वेन जॉनसन, जिन्हें आज पूरी दुनिया द रॉक (The Rock) के नाम से जानती है, उनकी सफलता रातों-रात नहीं मिली. चमक-दमक, शोहरत और करोड़ों की कमाई के पीछे एक ऐसा संघर्ष छिपा है, जिसे जानकर कोई भी हार मानने से पहले दो बार सोचेगा. ड्वेन का जन्म 1972 में एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां रेसलिंग खून में थी. उनके पिता रॉकी जॉनसन और नाना पीटर मैविया प्रोफेशनल रेसलर थे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि उनका बचपन आसान रहा.

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी. एक समय उनके पास खाना खरीदने तक के पैसे नहीं थे. ड्वेन खुद बताते हैं कि उन्होंने 11 साल की उम्र में चोरी तक की, क्योंकि हालात मजबूर कर रहे थे. युवावस्था में उन्होंने फुटबॉल को अपना भविष्य बनाने का सपना देखा. कॉलेज फुटबॉल में उन्होंने कड़ी मेहनत की और कनाडा की प्रोफेशनल टीम के लिए भी चुने गए, लेकिन वहां उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा.

शुरुआत में झेली नापसंदगी

अचानक आई चोट ने उनके फुटबॉल करियर को पूरी तरह खत्म कर दिया. यही वह दौर था, जब उनके पास जेब में सिर्फ सात डॉलर थे और आत्मविश्वास बुरी तरह टूट चुका था. फुटबॉल से निराश होकर ड्वेन ने वही रास्ता चुना, जिसे वह पहले अपनाना नहीं चाहते थे. वह थी रेसलिंग. लोगों ने उन्हें सिर्फ ‘किसी रेसलर का बेटा’ कहकर नकार दिया. WWE में शुरुआती समय में उन्हें दर्शकों की नापसंदगी झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और ‘द रॉक’ बन गए.

8000 करोड़ की नेटवर्थ

रेसलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद भी उन्होंने खुद को सीमित नहीं किया. हॉलीवुड में कदम रखा, जहां शुरुआती फिल्में खास कमाल नहीं दिखा पाईं. आलोचना हुई, असफलताएं मिलीं, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा बनाए रखा. आज वही ड्वेन जॉनसन दुनिया के सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार द रॉक की नेटवर्थ 6,600 करोड़ से 8300 करोड़ रुपए के बीच है. WWE रिंग में अगर आज भी उनकी एंट्री होती है तो लोग खुशी से झूम उठते हैं. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Election commission mark vip: SIR के बीच BLO ऐप में जुड़ा ‘Mark VIP’ फीचर, आखिर किन वोटरों को किया जा रहा है चिह्नित?

Election commission mark vip: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच निर्वाचन आयोग ने BLO के…

Last Updated: September 25, 2026 18:23:34 IST

सैमसंग की घटिया सर्विस! डेढ़ महीने भटकाया, बुजुर्ग ग्राहक को किया परेशान; बिना समाधान के केस किया क्लोज

Samsung TV Issue: सैमसंग की खराब सर्विस का सच एकबार फिर सामने आया है. एक्स…

Last Updated: September 25, 2026 18:05:18 IST

मां को लगा बेटी ट्रेनिंग में है, इधर जापान में देश के लिए दौड़ रही थीं सीमा, एशियन गेम्स में जीता कांस्य

Seema Kumari Asian Games 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के रेटा गांव की 25…

Last Updated: September 25, 2026 17:57:13 IST

रविवार को खुलेंगे बैंक, फिर भी क्यों है कंफ्यूजन? 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले जानें पूरा मामला

Bank strike september 2026: 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल से…

Last Updated: September 25, 2026 17:21:39 IST

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 लाख का एरियर? जानिए किसे और कैसे मिल सकता है यह बड़ा तोहफा! समझें पूरा गणित

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में काफी उत्सुकता है. अगर 2.57 फिटमेंट फैक्टर…

Last Updated: September 25, 2026 17:04:34 IST

The Vvaan Review: छठी मैया के नाम पर पब्लिक बटोरने की कोशिश? जानिए क्यों फ्लॉप साबित हो सकती है फिल्म ‘द वन’

The Vvaan Movie Review: अगर आप 'पंचायत' या 'गुल्लक' जैसी शानदार कहानियों की उम्मीद लेकर…

Last Updated: September 25, 2026 16:51:36 IST