भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है. उन्होंने अशोक शर्मा की जगह ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच, टीम की सोच और युवा खिलाड़ियों को लेकर भी बड़ा बयान दिया.
यश ठाकुर ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया.
Yash Thakur: जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है. तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिला है. उन्होंने अशोक शर्मा की जगह टीम में एंट्री की है. अशोक ने पहले मैच में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने यश पर भरोसा जताया.
यश ठाकुर घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट के 74 मैचों में 110 विकेट लिए हैं. आईपीएल में भी वह लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. 22 आईपीएल मैचों में उनके नाम 27 विकेट हैं. इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें अब टीम इंडिया की कैप मिली है.
इंडिया ए के लिए भी दिखाया दम
हाल ही में यश ठाकुर ने इंडिया ए के लिए श्रीलंका दौरे पर शानदार गेंदबाजी की थी. त्रिकोणीय सीरीज के तीन मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए. इसके बाद श्रीलंका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में भी पांच विकेट अपने नाम किए. घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है. उन्होंने 32 प्रथम श्रेणी मैचों में 93 और 57 लिस्ट ए मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं.
श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी. उनके मुताबिक इस बार पिच पहले मैच से बेहतर दिख रही है और गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आएगी. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि पहले मैच की बड़ी जीत के बाद बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतनी है. अय्यर ने साफ किया कि टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और यश ठाकुर को अशोक शर्मा की जगह मौका दिया गया है.
भारत की प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…
Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…
Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…
UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…
NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…