<

Yashasvi Jaiswal: 17 बाउंड्री, 200 का स्ट्राइक रेट… जायसवाल ने SMAT में जड़ा तूफानी शतक, टीम इंडिया में होगी एंट्री!

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ तूफानी शतक लगाकर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया.

Yashasvi Jaiswal Century IN SMAT: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उप-कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म एक चिंता का विषय बनी हुई है. वह टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. इसी बीच भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) टूर्नामेंट में मुंबई की ओर  से खेलते हुए हरियाणा का खिलाफ तूफानी शतक ठोक दिया है. यशस्वी ने पहले सिर्फ 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.

जायसवाल ने 50 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. अपनी इस तेज तर्रार पारी के दौरान जायसवाल ने 17 बाउंड्री लगाई, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 के नॉकआउट मुकाबले में जायसवाल ने शतक लगातार अकेले के दम पर मुंबई की टीम को जीत दिलाई. इसी के साथ यशस्वी ने टीम इंडिया की टी20 टीम में अपनी जगह के लिए दावेदारी पेश की. 

जायसवाल ने सरफराज के साथ की बड़ी साझेदारी

SMAT के सुपर लीग स्टेज में हरियाणा और मुंबई के बीच रविवार को मुकाबला हुआ. इस मैच में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए. इसके बाद मुंबई की टीम टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अजिंक्य रहाणे के साथ जोरदार शुरुआत की. रहाणे ने 10 गेंदों पर 21 रनों की तेज पारी खेली, जिसके बाद वे आउट हो गए. इसके बाद सरफराज खान ने जायसवाल के साथ मिलकर हरियाणा के गेंदबाजों की खूब पिटाई की.
सरफराज खान ने 17 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. इसके बाद यशस्वी ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. सरफराज खान 25 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंद में ही 88 रनों की साझेदारी की.

शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू टूर्नामेंट में शतक लगाकर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को परेशानी में डाल दिया है. दरअसल, टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल इन दिनों अपने खराब प्रदर्शन से गुजर रहे हैं. इसके चलते भारतीय टीम में उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि टीम इंडिया की मैनेजमेंट शुभमन गिल को प्लेइंग-11 में फिट करने में जुटा हुआ है, जबकि टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल जैसे बल्लेबाजों की जरूरत है. ऐसे में माना जा रहा है कि यशस्वी ने शुभमन गिल के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

आखिरी वनडे में जायसवाल ने लगाया शतक

हाल ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली गई. इस सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उनकी जगह जायसवाल को टीम इंडिया में मौका मिला था. यशस्वी ने विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी. उस मैच में जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया था. इसके बाद से ही उनकी टी20 टीम में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अशोक खरात MMS और 19 Minute Viral Video का लिंक ढूंढ रहे हैं? गलती से भी न खोलें, सड़क पर आ जाएंगे

19 Minute 34 Second Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसका सकारात्मक और…

Last Updated: April 4, 2026 07:37:11 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST