<

iQOO Z11x vs Vivo T5x 5G: कौन सा बजट स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर, देखें फीचर्स से लेकर बैटरी और स्पेसिफिकेशन्स तक

अगर आप कोई बेहतरीन और बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको दो बजट स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए अच्छे ऑप्शन्स हो सकते हैं.

iQOO Z11x vs Vivo T5x 5G: अगर आप भी नया और बजट में कोई स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप iQOO Z11x और Vivo T5x पर भी नजर डाल सकते हैं. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स हाल ही में रिलीज हुए हैं और अपना दबदबा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं. ये भारतीय टेक मार्केट के दो धांसू स्मार्टफोन्स हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 20 हजार के अंडर में खरीदे जा सकते हैं. इनमें 7200 mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल तक के कैमरे दिए जा रहे हैं. आइए देखते हैं दोनों का कंपैरिजन…

iQOO Z11x और Vivo T5x 5G परफॉर्मेंस और डिस्प्ले?

iQOO Z11x में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये 6जीबी और 8जीबी रैम के ऑप्शन में आता है. वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 टर्बो ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है. ये 6जीबी रैम के ऑप्शन में आता है. iQOO Z11x और Vivo T5x 5G की डिस्प्ले सेम है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.76 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 1080×2344 पिक्सल की फुल एचडी डिस्प्ले है. ये 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट पर सपोर्ट करता है. ये डिस्प्ले बेज़ल-लेस, पंच-होल डिस्प्ले के साथ आ रही है.

कैसा है दोनों का कैमरा और बैटरी?

दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरे की बात करें, तो इसमें 50 मेगापिक्सल के रियर प्राइमरी कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. iQOO Z11x और Vivo T5x 5G दोनों ही स्मार्टफोन्स में 7200 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 44 वाट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करता है. दोनों ही स्मार्टफोन में सी टाइप डेटा केबल दी गई है. 

iQOO Z11x और Vivo T5x 5G की कीमत

iQOO Z11x को 12 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 18,999 रुपये है. इसकी सेल 17 मार्च 2026 को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली है. Vivo T5x 5G की कीमत की बात करें, तो अभी इस स्मार्टफोन को रिलीज नहीं किया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 23 हजार रुपये से कम हो सकती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST