<

चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर हैंडशेक कंट्रोवर्सी तक… 2025 में क्रिकेट से जुड़े 5 बड़े विवाद, जिन्होंने खेल से ज्यादा बटोरी सुर्खियां

Year-Ender 2025: इस साल एशिया कप में हैंडशेक न करने से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मोड में आयोजित करने तक कई बड़े विवाद हुए. इन विवादों ने विश्व क्रिकेट में हंगामा मचा दिया. देखें इन बड़े विवादों की लिस्ट...

Year-Ender 2025: साल 2025 लगभग खत्म होने को आया है. यह साल विश्व क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट के लिए काफी यादगार साल रहा. इस साल भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती. वहीं, भारतीय महिला टीम ने पहली बार ICC वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर 27 सालों के सूखे को खत्म किया. हालांकि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ ही कई बड़े विवाद भी देखने को मिले, जिन्होंने खेल से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. खासकर साल 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले खेले गए, जो काफी रोमांचक और विवादित रहे. ऐसे में आइए देखते हैं, इस साल क्रिकेट से जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद…

चैंपियंस ट्रॉफी विवाद

साल 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी. हालांकि भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया. इस पर PCB ने भी आयोजन स्थल बदलने से मना कर दिया. कुछ महीनों तक यह विवाद चलता रहा, जिसमें आखिरकर PCB को झुकना पड़ा. ICC ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के सभी मैच दुबई शिफ्ट कर दिए गए. भारतीय टीम ने यूएई में ही अपने सारे मैच खेले और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता. हालांकि PCB ने कहा कि वह भविष्य में अपने खिलाड़ियों को खेलने के लिए भारत नहीं भेजेगा. इसके चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान मैच खेलने के लिए भारत नहीं आएगा. भारत-पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे.

एशिया कप हैंडशेक विवाद

इस साल एशिया कप में भी काफी ज्यादा विवाद देखने को मिला. क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब दो टीमों के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया. पहलगाम हमले के बाद एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना था, जहां पर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ न मिलाने का फैसला किया. हाथ न मिलाने का सिलसिला महिला टीम के साथ-साथ अंडर-19 टीम में भी जारी रहा. इसके अलावा जब एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, तो ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए आए, लेकिन भारतीय कप्तान ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि नकवी बेशर्मी दिखाते हुए एशिया कप की ट्रॉफी लेकर भाग गया.

RCB विक्ट्री परेड त्रासदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने साल 2025 में पहली बार अपना IPL खिताब जीता. हालांकि टीम की यह खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. RCB की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया. यह आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ, जिसमें RCB के स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए लाखों फैंस पहुंच गए. इसके चलते वहां पर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई. इस हादसे के RCB की जीत का जश्न मातम में बदल गया. इस घटना ने ऐतिहासिक जीत की खुशी को मातम में बदल दिया, जो क्रिकेट इतिहास के काले पन्नों में दर्ज हो गई. इसके बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई बड़ा मैच नहीं खेला गया है.

शुक्रि कॉनराड की विवादित टिप्पणी

साल 2025 में साउथ अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत को 2-0 से करारी शिकस्त दी. गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच के बाद साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्री कॉनराड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ग्रॉवेल’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे बड़ा विवाद हुआ था. भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने इसे भारतीय टीम का अपमान बताया. उनकी खूब आलोचना भी हुई, जिसके बाद शुक्री कॉनराड ने स्पष्टीकरण भी दिया. दरअसल, कॉनराड ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान फॉलो-ऑन लागू न करने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘हम चाहते थे कि वे (भारत) वास्तव में घुटनों के बल आएं. बाद में उन्होंने कहा कि उनका इरादा दुर्भावनापूर्ण नहीं था. वह सिर्फ यह चाहते थे कि भारतीय टीम को मैदान पर ज्यादा समय बिताना पड़े, जिससे उनके लिए मैच मुश्किल हो जाए.

जडेजा-सुंदर ने बेन स्टोक्स ने हाथ नहीं मिलाया

साल 2025 में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी. ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत बनाम के चौथे टेस्ट मैच के दौरान रवींद्र जडेजा शतक के करीब पहुंच गए थे. वहीं, दूसरे छोर पर वाशिंग्टन सुंदर खेल रहे थे. इंग्लैंड टीम को लगा कि भारत पारी घोषित कर रहा है. इस वजह से इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स हाथ मिलाने के लिए आए, लेकिन जडेजा और सुंदर ने स्टोक्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. इस घटना के बाद काफी ज्यादा बहस हुई. इंग्लिश मीडिया ने भी जमकर इसकी आलोचना की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST