Live
Search
Home > खेल > टी20I में युवराज सिंह तो IPL में किसने ठोकी है सबसे तेज फिफ्टी, भारत के लिए डेब्यू में जड़ चुका शतक

टी20I में युवराज सिंह तो IPL में किसने ठोकी है सबसे तेज फिफ्टी, भारत के लिए डेब्यू में जड़ चुका शतक

Fastest IPL Fifty: क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में किस बल्लेबाज ने सबसे तेज फिफ्टी ठोकी है अगर नहीं तो आइए जानते हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 13, 2026 17:07:32 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम है. युवराज सिंह ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. उसी मैच में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के भी लगाए थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में किस बल्लेबाज ने सबसे तेज फिफ्टी ठोकी है अगर नहीं तो आइए जानते हैं.
 
भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बहुत कम समय में क्रिकेट जगत में खास पहचान बना ली है. बाएं हाथ के इस ओपनर ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने हर क्रिकेट फैन को हैरान कर दिया. उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी सिर्फ 13 गेंदों में ठोक दी थी.

जायसवाल ने कब किया ये कारनामा

जायसवाल ने यह कारनामा साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ किया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वह शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और महज 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड 14 गेंदों का था, जिसे जायसवाल ने पीछे छोड़ दिया.
 
इंटरनेशनल डेब्यू में ठोका था शतक

जायसवाल का करियर शुरुआत से ही शानदार रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शानदार शतक जड़ा और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए कुल 171 रन की पारी खेली थी. वह भारत के लिए ऐसा करने वाले 17वें खिलाड़ी बने थे.

MORE NEWS