<

‘अब युवी की तो छुट्टी’, युवराज के हर जगह दिखने पर भड़कीं वाइफ हेजल कीच, वीडियो में जमकर लगाई क्लास

Hazel Keech Video: मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हेजल अपने पति युवराज सिंह पर मजाकिया अंदाज में गुस्सा जाहिर कर रही हैं.

Hazel Keech Video: भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह से शादी रचाई है. हेजल कीच और युवराज सिंह की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. शादी के बाद हेजल कीच एक्टिंग करते हुए काफी कम नजर आती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हेजल कीच स्क्रीन पर कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. बीते दिनों हेजल कीच अपने पति युवराज सिंह के साथ कपिल शर्मा शो में पहुंची थी. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह युवराज सिंह को डांट लगाती हुई नजर आईं. हेजल कीच ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर किया. इस वीडियो में हेजल कीच ने कहा, ‘मैं जहां भी जाती हूं यवी नजर आता है। आगे-पीछे हर जगह। अब युवी की तो छुट्टी।’ दरअसल, युवराज सिंह अक्सर हेजल के आसपास नजर आते हैं. इससे हेजल कीच उनसे नाराज हो गई. हालांकि हेजल कीच ने यह वीडियो सिर्फ मजाक में बनाया है, जो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहा है.

युवराज पर क्यों भड़की हेजल?

हेजल कीच ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर नाराजगी का भाव है. वह अपने पति युवराज सिंह के लिए कहती हैं कि ‘बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी’. हेजल कीच ने इस बात मजाकिया अंदाज में नाराजगी जाहिर जताई कि युवराज सिंह हर जगह उनके आगे-पीछे नजर आते हैं. अब इस वीडियो पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है. कुछ फैंस ने लिखा कि युवराज सिंह जैसे क्रिकेट स्टार भी पत्नी की डांट से नहीं बच पाते हैं.

2016 में हुई थी शादी

युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह है. उन दोनों की शादी नवंबर 2016 में हुई थी. उनकी शादी को लगभग 10 हो चुके हैं, लेकिन उनके बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ. हेजल और युवराज 2 बच्चों के माता पिता हैं. हेजल कीच अपने पति युवराज सिंह से बहुत लुटाती हैं. बीते दिनों हेजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर युवराज सिंह की खूब तारीफ की थी. बता दें कि हेजल कीच कई भारतीय धारावाहिकों और फिल्मो में काम किया है। खासकर बॉडीगार्ड फिल्म में अपने काम के लिए वह काफी फेमस हुईं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST