<

Yuzvendra Chahal की घूमती गेंद के आगे बेबस हुए Ben Stokes, बिना खाता खोले चारों खाने चित; देखें Video

Yuzvendra Chahal bowled Ben Stokes: आईपीएल के बाद अब काउंटी चैंपियनशिप में युजवेंद्र चहल की फिरकी का जादू देखने को मिल रहा है, जहां उन्होंने एक जादुई गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया. चहल की इस घातक गुगली के सामने स्टोक्स भी हैरान रह गए, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. आप यहां वो वीडियो देख सकते हैं.

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. एक समय था जब चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी ने वनडे और टी20 फॉर्मेट में जमकर गदर मचाया था. हालांकि, कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सुधार किया और टीम में अपनी जगह पक्की रखी, जबकि चहल को टीम से बाहर होना पड़ा.

काउंटी क्रिकेट में चहल का जलवा!

तब से चहल लगातार टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब वे इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में अपनी गेंद का जादू चला रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को जिस तरह से आउट किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

फिरकी के सामने स्टोक्स पूरी तरह बेबस

युजवेंद्र चहल अपनी शानदार गुगली के लिए जाने जाते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने जब वे गेंदबाजी करते हैं, तो टप्पा खाने के बाद गेंद इतनी तेजी से अंदर आती है कि बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं होता. इस मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. बेन स्टोक्स दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं, लेकिन चहल की फिरकी के सामने वे पूरी तरह बेबस नजर आए.

इस टूर्नामेंट में चहल नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे हैं. डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उन्होंने बेन स्टोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. डरहम की पहली पारी के 47वें ओवर में चहल गेंदबाजी करने आए. उस वक्त स्टोक्स 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे.

कुछ इस तरह बोल्ड हुए स्टोक्स

चहल ने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली. स्टोक्स ने आगे बढ़कर गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते, गेंद कटती हुई सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई. बोल्ड होने के बाद स्टोक्स खुद हैरान रह गए.

मैच की बात करें तो डरहम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. डरहम के लिए पहली पारी में बेडिंगहम ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, जबकि मयंक अग्रवाल ने 36 रनों का योगदान दिया. डरहम की पूरी टीम पहली पारी में महज 205 रनों पर सिमट गई. जवाब में उतरी नॉर्थम्पटनशायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST

UP Sweets New Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, यूपी में नया नियम लागू, जानें क्या बदला

UP Sweets New Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से खुली और पैक्ड मिठाइयों…

Last Updated: October 16, 2026 19:33:15 IST

Evergreen Song: तीन पुराने गानों को जोड़कर बना था ‘एक चतुर नार’, किशोर कुमार और मन्ना डे की जुगलबंदी आज भी है सुपरहिट

Evergreen Song: साल 1968 में रिलीज हुई फिल्म 'पड़ोसन' का गाना एक चतुर नार को…

Last Updated: October 16, 2026 19:14:59 IST

बागेश्वर के इस प्राचीन मंदिर में लगी आग, नवरात्र के बीच श्रद्धालुओं को लगा झटका, जानिए क्यों खास है यह प्राचीन धाम

Uttarakhand temple accident: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…

Last Updated: October 16, 2026 19:03:17 IST

Flight Ticket: हवाई टिकट के मनमाने दाम पर लगेगी लगाम! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, सुप्रीम कोर्ट से भी मिली मंजूरी

Flight Ticket Price: त्योहारों के मौसम में सफर करने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करना…

Last Updated: October 16, 2026 18:03:58 IST