<

‘मैंने शराब…’, IPL के आगाज से पहले युजवेंद्र चहल का बड़ा खुलासा, सुनकर एबी डिविलियर्स भी रह गए हैरान

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपने करियर और लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू में बात की. इस दौरान चहल ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीने से गंदी लत छोड़ दी है. उन्होंने शराब को भी हाथ नहीं लगाया था. चहल ने कहा कि वह फिट रहना चाहते हैं, जिससे आगामी सीजन में अपनी टीम के लिए बेहतर कर सकें.

Yuzvendra Chahal On Alcohol: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल की जमकर तैयारी कर रहे हैं. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. इस सीजन वह अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने पिछले 6 महीने से शराब से दूरी बना ली है. 35 वर्षीय क्रिकेट युजवेंद्र चहल का कहना है कि वह अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना चाहते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में नजर आए. इस दौरान युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल लाइफ और क्रिकेटर करियर को लेकर बात की. चहल ने बताया कि वह अपनी टीम के लिए 150 फीसदी योगदान देना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. ऐसे में वह चाहते हैं कि टीम के युवा खिलाड़ी उसने सीखें और टीम को आगे बढ़ाएं. 

आईपीएल 2025 में चहल का प्रदर्शन

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने पिछले साल अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने IPL 2025 में 14 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे. इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा. युजवेंद्र चहल ने बताया कि पिछले सीजन के फाइनल में मार्को यानसन की गैरमौजूदगी से काफी असर पड़ा था. चहल ने कहा कि अगर मार्को यानसन फाइनल में खेलते, तो रिजल्ट अलग हो सकता था. युजवेंद्र चहल ने मार्को यानसन की गेंदबाजी की भी तारीफ की और टीम के लिए अहम खिलाड़ी बताया.

पिछले सीजन नहीं कर पाए थे अच्छी बॉलिंग

युजवेंद्र चहल ने बताया कि IPL 2025 के अंत में वह चोट से जूझ रहे थे. चहल ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया था. इतना ही नहीं, उनकी उंगली में भी चोट आई थी. इसके चलते वह सेमीफाइनल और फाइनल में अपनी स्वाभाविक लेग स्पिन नहीं कर पाए थे. हालांकि इस सीजन युजवेंद्र चहल अपनी टीम को खिताब दिलाना चाहते हैं.

अय्यर की कप्तानी में उतरेगी पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स एक बार फिर आईपीएल में धमाल मचाने के लिए उतरेगी. पंजाब किंग्स अभी तक एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. पिछले साल अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबला हार गए थे. ऐसे में इस बार अय्यर की कप्तानी में टीम अपने खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST