युजवेंद्र चहल: मिडिल ईस्ट में अभी हालात बहुत टेंशन वाले हैं. इजराइल और ईरान के बीच ज़बरदस्त जंग चल रही है दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले हो रहे हैं. इन सबके बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हाल ही में मौत हो गई. इस बीच लोग इस जंग में अलग-अलग देशों को सपोर्ट कर रहे हैं. कुछ इजराइल को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ ईरान को. इन सबके बीच भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अब X को लेकर एक ट्वीट करके सुर्खियां बटोरी हैं.
युजवेंद्र चहल ने अपने ट्वीट में क्या कहा?
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक फोटो शेयर की. फोटो में एक आदमी पीठ करके खड़ा है. उसकी टी-शर्ट के पीछे लिखा है, “जिस देश में रहते हो, उसका सपोर्ट करो या जिस देश का सपोर्ट करते हो, वहां जाकर रहो.” इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर
35 साल के युजवेंद्र चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी ODI और T20 मैच लगभग तीन साल पहले 2023 में खेला था. तब से उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. चहल 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.युजवेंद्र चहल ने अपने करियर में भारत के लिए 72 ODI और 80 T20I खेले हैं। उन्होंने ODI में 121 विकेट और T20I में 96 विकेट लिए हैं.