14
नई दिल्ली. कभी-कभी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानियां अचानक शुरू होती हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका (Sagarika Ghatge) घाटगे की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है. दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और कुछ साल की डेटिंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए. उन्होंने चोरी छिपे अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत की थी.
रिपोर्ट के अनुसार बताया जाता है कि मुंबई में एक दोस्त की पार्टी के दौरान दोनों पहली बार मिले. शुरुआत में बस हल्की-फुल्की बातचीत हुई. उस समय जहीर भी उनसे बात करने में कतरा रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे यह मुलाकातें बढ़ने लगीं. क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से होने के बावजूद, दोनों के बीच अच्छी समझ और सम्मान ने रिश्ते को मजबूत बना दिया. जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं. वहीं सागरिका घाटगे को फिल्म चक दे इंडिया से खास पहचान मिली थी. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक मीडिया से दूर रखा.
2017 में की शादी
जब वे साथ में पब्लिक कार्यक्रमों में नजर आने लगे तो उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई. आखिरकार अप्रैल 2017 में जहीर खान ने सोशल मीडिया पर सगाई की घोषणा कर दी, जिससे फैंस काफी खुश हुए. इसके बाद 23 नवंबर 2017 को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से शादी कर ली. उनकी शादी के रिसेप्शन में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
दोनों के लिए धर्म नहीं बनी दीवार
एक पार्टी में हुई मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी आज एक मजबूत और खुशहाल शादी में बदल चुकी है. जहीर और सागरिका की लव स्टोरी यह साबित करती है कि सच्चा प्यार धीरे-धीरे पनपता है, लेकिन जिंदगीभर साथ निभाता है. बता दें कि दोनों ही अलग अलग धर्म से थे लेकिन इसके बावजूद भी दोनों में से किसी के परिवार को एक दूसरे से धर्म से कोई दिक्क्त नहीं थी. वह खुशी खुशी राजी हो गए थे.