<

T20 WC 2026: जिम्बाब्वे का बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से रौंदा, मुजरबनी बने हीरो

जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. ब्रायन बेनेट की अर्धशतकीय पारी और मुजरबानी की घातक गेंदबाजी से टीम को ऐतिहासिक जीत मिली.

Zimbabwe Beat Australia: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/2 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146/9 पर सिमट गई.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की. सलामी बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए शुरुआत में विकेट नहीं गंवाए और रन गति को स्थिर रखा. ब्रायन बेनेट ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा, जबकि तादिवानाशे मारुमानी ने उनका अच्छा साथ निभाया. दोनों के बीच मजबूत साझेदारी ने टीम को बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ाया.

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत

बीच के ओवरों में जिम्बाब्वे ने समझदारी दिखाते हुए स्ट्राइक रोटेशन पर ध्यान दिया और ढीली गेंदों को बाउंड्री के पार भेजा. आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने 169 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में ला दिया. मैट रेंशॉ ने 60 से अधिक रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग की कमी साफ दिखी.

मुजरबनी के 4 विकेट

गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने अहम मौकों पर विकेट लेकर मैच का रुख जिम्बाब्वे की ओर मोड़ दिया. उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए. ब्रैड इवांस ने भी सटीक लाइन-लेंथ से ऑस्ट्रेलिया को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने न सिर्फ दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि टी20 फॉर्मेट में कोई भी टीम कमतर नहीं आंकी जा सकती. ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप में यह पहली हार है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 13:51:10 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST