<

कौन हैं विक्रम सालगांवकर? अंबानी परिवार से क्या है इनका रिश्ता, शादी ने कैसे खींचा पूरी दुनिया का ध्यान

अंबानी परिवार (Ambani Family) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर चारों तरफ छाया हुआ है, लेकिन कौन हैं विक्रम सालगांवकर (Vikram Salgaonkar) जिन्होंने खींचा सभी का ध्यान.

Who is Vikram Salgaonkar?: सोशल मीडिया पर इन दिनों अंबानी परिवार खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, अंबानी परिवार ने एक शादी समारोह के दौरान हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह शादी किसी बाहरी व्यक्ति की नहीं, बल्कि परिवार के एक बेहद करीबी और ‘हाई-प्रोफाइल‘ सदस्य की थी, जिनका धीरूभाई अंबानी के साथ एक बेहद ही खास रिश्ता है.

कौन हैं विक्रम सालगांवकर?

जानकारी के मुताबिक, अंबानी साम्राज्य के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के सबसे बड़े पोते विक्रम सालगांवकर हाल ही में अपनी शादी को लेकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनकी शादी के इस खास मौके पर मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, कोकिलाबेन अंबानी और पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाते हुए नज़र आया. दरअसल, विक्रम सालगांवकर, धीरूभाई की बेटी दीप्ति सालगांवकर और दत्तराज सालगांवकर के बेटे हैं.

शिक्षा और करियर की उपलब्धियां

तो वहीं, विक्रम सालगांवकर ने अपनी पहचान सिर्फ अंबानी परिवार के सदस्य के रूप में नहीं कि,  बल्कि एक कुशल बिजनेसमैन के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है.

उच्च शिक्षा

उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित व्हार्टन स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की है. जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘मैकिन्से एंड कंपनी‘ से की और बाद में ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट‘ में भी अपनी अहम भूमिका निभाई.

वर्तमान भूमिका

तो वहीं, वर्तमान में वे VM सालगांवकर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के डायरेक्टर हैं और अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं.

क्या धीरूभाई अंबानी के थे बेहद करीब?

तो वहीं, परिवार के अंदर विक्रम का स्थान सबसे ज्यादा खास माना जाता है. क्योंकि, वे धीरूभाई अंबानी के पहले पोते होने के नाते, उनका अपने दादा के साथ एक अनोखा रिश्ता था.

भले ही वे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के बड़े कजिन भाई हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा मीडिया की लाइमलाइट से दूरी बनाना सबसे ज्यादा पसंद किया. तो वहीं, उनकी शादी के इस समारोह ने एक बार फिर से पूरे अंबानी कुनबे को एक साथ मंच पर लाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Darshna Deep

Recent Posts

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST