IND vs ZIM: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद अब भारतीय टीम 26 फरवरी को अगला मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. जिम्बाब्वे ने आखिरी बार भारत में टीम इंडिया के खिलाफ साल 2002 में मैच खेला था.
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन.
India vs Zimbabwe: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शानदार शुरुआत की थी, लेकिन सुपर-8 में सफर मुश्किल हो गया. भारत ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी 3 मैच जीते थे. वहीं, सुपर-8 में भारत को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. रविवार (22 फरवरी) को साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से शिकस्त दी. इसी के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है. अब भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना सुपर-8 में अपना दूसरा मैच खेलेगी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला हार चुकी है.
अब अगर भारतीय टीम एक भी मुकाबला हारती है, तो भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम इस विश्व कप में 2 बड़े उलटफेर कर चुकी है. जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर-8 में क्वालीफाई किया. ऐसे में भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के सामने संभलकर खेलना होगा. अब भारत और जिम्बाब्वे का चेन्नई में आमना-सामना होगा. बता दें कि जिम्बाब्वे ने भारतीय मैदान पर टीम इंडिया के खिलाफ पिछले 24 सालों से 1 भी मैच नहीं खेला है.
ICC टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अभी तक सिर्फ 1 ही मैच खेला गया है. यह मुकाबला साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था, जिसमें भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया था. खास बात यह है कि जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ भारतीय मैदान पर एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. जिम्बाब्वे ने भारत में आखिरी बार भारतीय टीम के खिलाफ 19 मार्च को 2002 को वनडे मैच खेला था. यह मैच गुवाहाटी में खेला गया था, जिसमें भारत ने जिम्बाब्वे को 101 रनों से हरा दिया था. उस समय भारत की मौजूदा टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को उम्र काफी छोटी थी. 2002 के बाद से अब लगभग 24 साल बाद जिम्बाब्वे भारतीय टीम के खिलाफ भारत में मैच खेलने वाली है.
जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम के खिलाफ भारत में आखिरी बार साल 2002 में मैच खेला था. उस समय मौजूदा भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज काफी छोटे थे. ईशान किशन (Ishan Kishan) का जन्म 18 जुलाई 1998 को हुआ था. इसके हिसाब से ईशान किशन उस समय लगभग 4 साल के रहे होंगे. वहीं, अभिषेक शर्मा का जन्म 4 सितंबर 2000 को हुआ था. इस हिसाब से उस समय अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की उम्र सिर्फ 2 साल थी.
सुपर-8 में भारतीय टीम अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…
IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…