<

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल! रिटायरमेंट पर बस को गले लगा रोया ड्राइवर, साथियों ने 'जय-वीरू' अंदाज़ में कंधे पर उठाकर दी यादगार विदाई.

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के एक बस डिपो से सामने आया एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह वीडियो एक रिटायर होने वाले स्टेट ट्रांसपोर्ट ड्राइवर की विदाई का है, जो भावुक कर देने वाला तो है ही, साथ ही चेहरे पर एक मुस्कान भी ले आता है. वीडियो में दो बुजुर्ग सहकर्मी एक ऐसा पल साझा करते दिख रहे हैं, जो बचपन की बेफिक्र दोस्ती की याद दिला देता है. इसमें एक दोस्त अपने रिटायर होने वाले साथी को अपने कंधों पर उठाकर डिपो में ऐसे घूम रहा है, जैसे कोई छोटा बच्चा अपने यार के साथ खेल रहा हो.

कंधों पर सवार यह शख्स सालों तक बस के पहिए थामे अनगिनत मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता रहा. लेकिन डिपो में उनकी पहचान सिर्फ एक ड्राइवर की नहीं थी. उनके साथी उन्हें उनकी जिंदादिली, हमेशा खिलखिलाते चेहरे और दूसरों के प्रति उनके दयालु स्वभाव के लिए जानते हैं. नौकरी के आखिरी दिन जब उनकी विदाई हुई, तो माहौल गमगीन होने के बजाय एक उत्सव में बदल गया. जब उनके सबसे करीबी दोस्त ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर चलना शुरू किया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. यह सिर्फ एक इशारा नहीं था, बल्कि सालों के साथ, आपसी सम्मान और उन यादों का निचोड़ था जो उन्होंने इस डिपो में एक-दूसरे के साथ बिताई थीं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोगों को फिल्म ‘शोले’ की जय-वीरू की वो मशहूर जोड़ी याद आ गई. ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाने के दौरान धर्मेंद्र का अमिताभ बच्चन के कंधों पर बैठना जिस तरह दोस्ती की मिसाल बन गया था, बिल्कुल वही नजारा यहां असल जिंदगी में देखने को मिला. यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि करियर तो एक दिन खत्म हो जाता है, लेकिन काम के दौरान बने रिश्ते जिंदगी भर साथ चलते हैं यादों में भी और कभी-कभी हकीकत में कंधों पर भी.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: May 16, 2026 19:09:56 IST