Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दो मासूमों सहित परिवार के 5 सदस्यों ने पिया जहर, आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने उठाया दर्दनाक कदम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दो मासूमों सहित परिवार के 5 सदस्यों ने पिया जहर, आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने उठाया दर्दनाक कदम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 10, 2026 14:57:42 IST

Mobile Ads 1x1

Mathura, Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दिल दहला दने वाला मामला सामने आया है. एक ही झटके में दो छोटे बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों की जान चली गयी. मथुरा के महावन क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है.
मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने दूध में जहर मिलाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में 35 वर्षीय किसान मनीष, उनकी पत्नी सीमा, दो बेटियां हनी, प्रियांशी और दो वर्षीय बेटा पंकज शामिल हैं.

घटना का विवरण

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के खपरपुर गांव में सोमवार रात यह दर्दनाक हादसा हुआ. शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार के सभी सदस्यों ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया था. सुबह जब घर के लोग देर तक नहीं उठे, तो पड़ोसियों को शक हुआ. दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो पांचों की लाशें मिलीं, साथ ही दूध के गिलास भी बरामद हुए. 

सुसाइड नोट और संदिग्ध कारण

घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला, जिसमें कुछ शब्दों का उल्लेख था, हालांकि इसका पूरा विवरण अभी स्पष्ट नहीं है. मृतक मनीष का अपने भाई बिल्लू से कुछ समय से जमीन या पारिवारिक विवाद चल रहा था. ससुराल पक्ष के विजेंद्र ने बताया कि वे एक दिन पहले ही मिलने आए थे और सब कुछ सामान्य लग रहा था. पुलिस आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या अन्य कारणों की जांच कर रही है.
फ़िलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संग्रहण किया. महावन थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि प्रारंभिक तौर पर यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों में दहशत का माहौल है.

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > दो मासूमों सहित परिवार के 5 सदस्यों ने पिया जहर, आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने उठाया दर्दनाक कदम, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 10, 2026 14:57:42 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS