<

‘कुछ दिन बचे हैं, पेंशन दिलवा दो लल्ला’, 112 साल की बुजुर्ग महिला की अर्जी पर पिघल गया डीएम का दिल, तीन दिनों में कार्रवाई का दिया निर्देश

मथुरा में एक बुजुर्ग महिला की कातर पुकार ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का दिल भी पिघला दिया. जब डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रम्‍मूली देवी से आने का कारण पूछा तो पता चला कि उनका अब तक वृद्धावस्‍था पेंशन नहीं मिल पाई है. डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला कल्याण अधिकारी को तीन दिनों में पेंशन प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया.

Mathura DM Chandra Prakash Singh: मथुरा में एक बुजुर्ग महिला की कातर पुकार ने डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का दिल भी पिघला दिया. 112 वर्षीय रम्मूली देवी जब अपने पोते की बहू के सहारे डीएम कार्यालय पहुंचीं और वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत की. 

रम्मूली देवी की उम्र का सम्मान करते हुए डीएम ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया, हालचाल जाना और जिला कल्याण अधिकारी को तीन दिनों में पेंशन प्रारंभ करने का सख्त निर्देश दिया.

जनसुनवाई में भावुक पल

हर सोमवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान रम्मूली देवी इंद्रपुरी इलाके से आईं. जब डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने रम्‍मूली देवी से आने का कारण पूछा तो पता चला कि उनका अब तक वृद्धावस्‍था पेंशन नहीं मिल पाई है. रम्मूली देवी ने कातर स्वर में कहा, “कुछ दिन की जिंदगी बची है, पेंशन दिलवा दो लल्ला.” डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने उनकी समस्या सुनी और उन्हें कुर्सी पर बैठाया उसके बाद तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया. यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई, जहां लोगों ने डीएम की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे काबिल अधिकारी जिले को मजबूत बनाते हैं.”

डीएम का संवेदनशील रवैया

चंद्र प्रकाश सिंह अपने संवेदनशील व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. अगस्त 2025 में भी बाढ़ निरीक्षण के दौरान वो वृंदावन में भिखारियों से मिले थे. वे सड़क पर बैठ गए और कहा, “बाबा, भीख मत मांगिए, वृंदावन में काम के कई अवसर हैं.” बंगाल के एक बुजुर्ग को उन्होंने भगवान से मांगने की सलाह दी और जीवन सुधारने को प्रेरित किया. इन घटनाओं ने उन्हें मीडिया की सुर्खियां दिलाईं. 

1997 बैच के पीसीएस अधिकारी सीपी सिंह को 2018 में आईएएस पद पर प्रमोट किया गया. वे मथुरा से पहले कासगंज, बुलंदशहर के डीएम रह चुके हैं. वो  मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं. साथ ही उन्होंने अलीगढ़, मेरठ, इटावा में एसडीएम-एडीएम के रूप में भी सेवा दी है. 18 जनवरी 2025 से वो मथुरा के डीएम हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST