<

मुश्किलों में फंसा गरीब कुम्हार का परिवार, मिला 1.25 करोड़ का जीएसटी नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला!

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवरीगंज बाजार में रहने वाले कुम्हार मोहम्मद सईद को केंद्रीय जीएसटी विभाग से 1.25 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है. परिवार का कहना है कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है.

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवरीगंज बाजार में रहने वाले कुम्हार मोहम्मद सईद को केंद्रीय जीएसटी विभाग से 1.25 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है. 
सईद, जो 2 रुपये के मिट्टी के कुल्हड़ और बर्तन बेचकर परिवार चलाते हैं, ने इसका आरोप अपने पैन और आधार कार्ड के दुरुपयोग पर लगाया है. उनके नाम पर बिहार के पटना या सीवान में चार फर्जी फर्में रजिस्टर्ड हैं.

क्या है पूरा मामला

सईद अनपढ़ हैं और परिवार के पांच सदस्यों का पालन-पोषण मिट्टी के बर्तनों से करते हैं. कुछ साल पहले गांववाले की मदद से लोन के लिए पैन और आधार बनवाया, लेकिन उनके दस्तावेज खो गए. उन्होंने बताया, ‘पहला नोटिस 6-7 महीने पहले नवरात्रि के दौरान आया, लेकिन समझ न आने पर नजरअंदाज कर दिया. 15 फरवरी को दूसरा नोटिस आया, जिसमें 1,00,25,297 रुपये की जीएसटी देनदारी बताई गई.’ यह नोटिस वैशाली प्रभा मंडल, हाजीपुर से जारी हुआ है. 

सईद के दो बेटे फरीद (20) और मना (18) चाक पर बर्तन बनाते हैं, जबकि बेटियां घर संभालती हैं. परिवार हैरान है कि इतनी कम कमाई पर इतना बड़ा टैक्स कैसे? सईद बोले, “अगर हम निर्दोष हैं तो नोटिस वापस लो, वरना चोरों जैसा सजा दो.” 

फर्जीवाड़े की आशंका

नोटिस के अनुसार, सईद के नाम पर ‘भारत एंटरप्राइजेज’ जैसी फर्में 2022-23 और 2023-24 में करोड़ों का लेन-देन दिखा रही हैं. परिवार का सालाना कारोबार भी इतना नहीं है. सईद ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में शिकायत की है और जांच की मांग की है. अधिकारियों ने अभी तक कोई औपचारिक जवाब नहीं दिया है. यह मामला पैन दुरुपयोग से जुड़े बड़े फ्रॉड को उजागर करता है. 

मुश्किलों में फंसा परिवार

सईद का परिवार मुश्किलों में घिर गया है. परिवार के पास न फैक्ट्री है, न कोई चल-अचल संपत्ति है. इस नोटिस से परिवार में हड़कंप मच गया. सईद ने कहा, “हमारे पास नोटिस की 1% संपत्ति भी नहीं है.” यह घटना छोटे व्यापारियों के लिए चेतावनी है कि अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें और किसी से इसकी जानकारी न शेयर करें, जिससे फ्रॉड से बच सकें.  

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

MLC Election Results 2026: यूपी में BJP-सपा की टक्कर, बिहार में बगावत से किसकी बढ़ेगी मुश्किल; 28 सीटों पर किसकी नजर?

MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28…

Last Updated: October 27, 2026 07:26:44 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में सर्दी की दस्तक या बारिश का अलर्ट? अगले 3 दिनों में मौसम लेगा बड़ी करवट!

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने और धूप निकलने की…

Last Updated: October 27, 2026 06:38:51 IST

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST