<

‘अंगना में पधारते ही दामाद’ ने उजाड़ दिया पूरा ससुराल, पत्नी-सास पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, ससुर की हालत नाजुक!

Son-In-Law Double Murder Case: बलिया में दामाद ने चाकू से गोदकर पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हैं. बछईपुर गांव में हुई इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस फरार आरोपी अमित गुप्ता की तलाश में जुटी है. जानें क्या है पूरा मामला-

Son-In-Law Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के नगर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में बीती रात एक दामाद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और सास की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस जानलेवा हमले में ससुर भी गंभीर रूप से घायल है.घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना को अंजाम देने के बाद से ही दामाद फरार है. फिल्हाल, पुलिस इस मामले की सख्ती से जांच पड़ताल कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी दामाद अमित कुमार गुप्ता जो मूल रूप से गढ़वार थाना क्षेत्र के सिंहचौर का निवासी है. रात के समय नगरा स्थित अपने ससुराल पहुंचा था. वहां किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अमित ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस बीच जब उसकी सास सुशीला देवी और ससुर उसे बचाने के लिए आगे आये तो आरोपी ने उन पर भी ताबड़ तोड़ वार कर दिया.

सास की मौत, ससुर की हालत गंभीर

इस खौफनाक वारदात में आरोपी की पत्नी और उसकी सास सुशीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल ससुर को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

फरार दामाद कैसे पकड़ेगी पुलिस?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी नगरा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर फिलहाल स्वाट टीम, सर्विलांस, फील्ड यूनिट और क्षेत्राधिकार रसड़ा मौजूद है.

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है. पुलिस आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. एसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे कर दिया जाएगा. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और इस जघन्य हत्याकांड में शामिल व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST