<

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा डिमांड, नदी में कूदकर प्रेमी ने दी जान; शर्त सुन मर्द समाज के उड़े होश

UP News:युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

Jaunpur Gomti River Incident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में प्रेम संबंध से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गर्लफ्रेंड की एक शर्त से परेशान होकर 20 वर्षीय युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि युवती ने उससे कहा था कि अगर वह हर महीने 50 हजार रुपये कमाएगा, तभी उससे शादी करेगी, वरना किसी दूसरे युवक से शादी कर लेगी. घटना के बाद से गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं. 18 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है.

युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

रात 12 बजे गोमती नदी में लगाई छलांग

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी राहित मौर्य (45) डाकघर एजेंट हैं. उनके परिवार में पत्नी अंजू मौर्य (42), तीन बेटे सत्यम (26), शिवम (22) और सुंदरम (20) के अलावा एक बेटी काजल (19) है. सुंदरम बीए तृतीय वर्ष का छात्र था. रविवार रात करीब 9 बजे वह घर से निकला था. रात करीब 12 बजे वह कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही पुल पर पहुंचा. यहां से उसने अपने दोस्त प्रवीण मौर्य को वीडियो कॉल किया. बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल पर सुंदरम ने दोस्त से कहा, “मैं गोमती नदी में कूदने जा रहा हूं. मेरे परिवार को बता देना.” इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया और नदी में छलांग लगा दी.

दोस्त से जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग तुरंत शाही पुल पहुंचे. उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी. सोमवार सुबह से ही पुलिस और गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था.

पिता ने गर्लफ्रेंड पर लगाए परेशान करने के आरोप

सुंदरम के पिता राहित मौर्य ने बताया कि उनके बेटे का नैना नाम की युवती के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध था. पिता का आरोप है कि युवती उनके बेटे को परेशान करती थी और उस पर पैसे कमाने का दबाव बनाती थी.उन्होंने बताया कि इसी परेशानी के चलते उनके बेटे ने शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी.

गर्लफ्रेंड कहती थी- 50 हजार कमाओ, तभी करूंगी शादी

सुंदरम के भाई शिवम मौर्य ने भी नैना नाम की युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि युवती कई दिनों से उनके भाई को परेशान कर रही थी. शिवम के मुताबिक, युवती सुंदरम से कहती थी, “हर महीने 50 हजार रुपये कमाओ, तभी तुमसे शादी करूंगी.” भाई ने बताया कि सुंदरम रोज उनसे, अपने पिता और परिवार के दूसरे लोगों से काम दिलाने की गुहार लगाता था.वह अक्सर कहता था, “भैया, कहीं कोई काम हो तो मुझे लगवा दो.” परिवार का आरोप है कि सुंदरम युवती की शर्त पूरी करने के लिए लगातार नौकरी की तलाश कर रहा था.

पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

इस मामले में सिटी सीओ सम्यक चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस को शिकायत मिली है और उसके आधार पर जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गोमती नदी में छलांग लगाने वाले युवक की तलाश गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Haryana Dadi Bullet Video: वीडियो में दादी सुखमा हल्के भूरे रंग की बुलेट चला रही…

Last Updated: November 17, 2026 07:24:27 IST

रामायण में जटायु का नाखून क्यों अपने साथ ले गया रावण? रामायण के इस सीन का है खास मतलब

Ravana Jatayu war: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' में रावण और जटायु के…

Last Updated: November 16, 2026 23:23:35 IST

Under-19 Asia Cup 2026: हाथ में चोट, दर्द के बीच अर्धशतक और 32वें ओवर से ‘सीताराम’ का जाप…आर्यवीर ने सुनाई फाइनल की कहानी

Under-19 Asia Cup 2026: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को…

Last Updated: November 16, 2026 23:24:08 IST

Kapil Mishra office firing: कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास 20 राउंड फायरिंग, युवक को गोलियों से भूना, हत्या कर फरार हुए हमलावर

Kapil Mishra office firing: दिल्ली के सोनिया विहार में 16 नवंबर को मंत्री कपिल मिश्रा…

Last Updated: November 16, 2026 22:00:53 IST