पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी कोलकाता में पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान बंगाल के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. इस संकल्प पत्र में कई लोक-लुभावने वादे किए गए हैं. सबसे बड़े वादों में महिलाओं को हर महीने 3 हजार देने का फैसला किया है.
बीजेपी के संकल्प पत्र के मुख्य वादे…
- हर महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपया मिलेगा.
- यूनिफॉर्म सिविल कोड 6 महीने के अंदर बंगाल में होगा लागू.
- 9 हजार रुपए प्रति वर्ष किसानों को मिलेगा.
- बंगाल में नहीं होगा गौ तस्करी और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.
- स्मॉल इंडस्ट्री के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा.
- एक हजार रुपया महीना युवा बेरोजगारों को देंगे.
- भ्रष्ट नेताओं अफसरों को जेल भेजा जाएगा.
- सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए 7वें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा.
- युवाओं का पलायन रोकने के लिए 1 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और 5 साल आयु की छूट देंगे सरकारी नौकरियों में.
- युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख का अनुदान 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा.
- दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए एक अलग से स्क्वाड की रचना की जाएगी. जिससे महिलाओं की सुरक्षा की जा सकेगी.
- दार्जिलिंग चाय को दर्जा मिलेगा और चाय बागानों को विश्व स्तरीय दर्जा दिलाया जाएगा.
- जूट उद्योग को मजबूत बनाया जाएगा.
अमित शाह ने क्या कहा?
गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल का समय दिया, लेकिन अब लोग निराश और हताश हैं और बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने केंद्र में बेहतर शासन का उदाहरण पेश किया है और देश को मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. अमित शाह ने यह भी बताया कि भाजपा ने एक चार्जशीट जारी की थी, जिसमें बंगाल की जनता की नाराज़गी साफ दिखती है. उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र इस बात का रोडमैप है कि भाजपा पश्चिम बंगाल को कैसे एक विकसित राज्य बनाएगी और देश की सुरक्षा को और मजबूत करेगी. अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा बंगाल में डर का माहौल खत्म कर विश्वास का शासन स्थापित करेगी.