<
Categories: बांग्ला

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार, बीजेपी ने किए कई बड़े वादे; अमित शाह ने जारी किया बंगाल का संकल्प पत्र

BJP Sankalp Patra West Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने आज शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को अपना संकल्प पत्र जारी किया.

पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी कोलकाता में पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. इस दौरान बंगाल के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे. इस संकल्प पत्र में कई लोक-लुभावने वादे किए गए हैं. सबसे बड़े वादों में महिलाओं को हर महीने 3 हजार देने का फैसला किया है. 

बीजेपी के संकल्प पत्र के मुख्य वादे…

  • हर महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपया मिलेगा.
  • यूनिफॉर्म सिविल कोड 6 महीने के अंदर बंगाल में होगा लागू.
  • 9 हजार रुपए प्रति वर्ष किसानों को मिलेगा.
  • बंगाल में नहीं होगा गौ तस्करी और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.
  • स्मॉल इंडस्ट्री के माध्यम से युवाओं को रोजगार मिलेगा.
  • एक हजार रुपया महीना युवा बेरोजगारों को देंगे.
  • भ्रष्ट नेताओं अफसरों को जेल भेजा जाएगा.
  • सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए 7वें वेतन आयोग का फायदा मिलेगा.
  • युवाओं का पलायन रोकने के लिए 1 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और 5 साल आयु की छूट देंगे सरकारी नौकरियों में.
  • युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख का अनुदान 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा.
  • दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए एक अलग से स्क्वाड की रचना की जाएगी. जिससे महिलाओं की सुरक्षा की जा सकेगी.
  • दार्जिलिंग चाय को दर्जा मिलेगा और चाय बागानों को विश्व स्तरीय दर्जा दिलाया जाएगा.
  • जूट उद्योग को मजबूत बनाया जाएगा.

अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने ममता बनर्जी को 15 साल का समय दिया, लेकिन अब लोग निराश और हताश हैं और बदलाव चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने केंद्र में बेहतर शासन का उदाहरण पेश किया है और देश को मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है. अमित शाह ने यह भी बताया कि भाजपा ने एक चार्जशीट जारी की थी, जिसमें बंगाल की जनता की नाराज़गी साफ दिखती है. उन्होंने कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र इस बात का रोडमैप है कि भाजपा पश्चिम बंगाल को कैसे एक विकसित राज्य बनाएगी और देश की सुरक्षा को और मजबूत करेगी. अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा बंगाल में डर का माहौल खत्म कर विश्वास का शासन स्थापित करेगी.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST