Tulsi Puja on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के त्योहार का बहुत अधिक महत्व है. यह त्योहार हर साल वैशाख महीने की तृतीया तिथि (तीसरे दिन) को मनाया जाता है. इस साल, यह त्योहार 19 अप्रैल को पड़ रहा है.
अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ?
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और शुभ पर्व माना जाता है. यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल को पड़ेगा. इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे अत्यंत फलदायी माना गया है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:45 बजे से होगी और इसका समापन 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे तक रहेगा. उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 19 अप्रैल को ही मनाया जाएगा.
अक्षय तृतीया को ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. इस दिन सोना-चांदी खरीदना, दान-पुण्य करना और माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य कई गुना बढ़कर फल देता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है. इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और भगवान विष्णु को भी तुलसी अत्यंत प्रिय है. ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
कहा जाता है कि इस दिन तुलसी पूजन करने से न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि घर में खुशहाली और शांति भी बनी रहती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Rishikesh Viral Video: उत्तराखंड के ऋषिकेश में हरियाणा के 2 युवकों को नंगा करके दौड़ा-दौड़ाकर…
Dhar SP Last Warning: मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला मामले पर हाईकोर्ट का…
Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…
Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…
गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…
दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…