20
Mamata Banerjee Holi Milan Celebration: होली इस साल 4 मार्च को मनाई जाएंगी, इस अवसर पर जगह-जगह होली मिलन समारोह किए जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी होली मिलन समारोह को भव्य तरीके से मनाया गया. इस इवेंट में सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रही और स्टेज से कम्युनिटी के बीच मेलजोल और सामाजिक एकता का मैसेज दिया. इस इवेंट में शहर के सभी कम्युनिटी के लोगों ने हिस्सा लिया.
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में सोमवार को आयोजित इस खास समारोह में ममता बनर्जी ने महिलाओं के साथ जमकर डांडिया खेलते हुए भी नजर आई है. उनके डांडिया खेलने का वीडियो भी सामने आया है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.
महिला कलाकारों के साथ डांडिया खेलते नजर आई सीएम ममता बनर्जी
ANI द्वारा वीडियो में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी होली मिलन समारोह में दिल खोलकर महिलाओं के साथ डांडिया खेलती नजर आई. कलाकारों के साथ उनका यह जबरदस्त डांडिया खेला काफी लोगों को पसंद आ रहा है. इससे पहले साल भी वह होली मिलन समारोह में कलाकारों के साथ डांडिया खेलते नजर आई थीं. इस इवेंट में शहर के सभी कम्युनिटी के लोग हिस्सा लिया और इस कल्चरल गैदरिंग में बंगाल की परंपराओं के साथ-साथ पूरे इंडिया के फोक डांस वेरिएशन भी दिखाए गए.
देखें वीडियो
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में ‘होली मिलन समारोह’ में शामिल हुईं और डांडिया खेला।
(वीडियो सोर्स: इन्फॉर्मेशन एंड कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट, पश्चिम बंगाल) pic.twitter.com/DuRRddDmsA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
गरबा और राजस्थानी डांस भी हुए
होली मिलन समारोह में भांगड़ा, गरबा, डांडिया और राजस्थानी डांस किए जाएंगे, जबकि बिहारी कम्युनिटी का एक खास कल्चरल परफॉर्मेंस भी हुए. इस इवेंट में स्टेट कैबिनेट के मेंबर, सीनियर अधिकारी और अलग-अलग फील्ड के जाने-माने लोग शामिल हुए.