<
Categories: बांग्ला

Ram Navami Violence: राम नवमी पर पं. बंगाल में भगड़ी हिंसा, पुरुलिया में शोभा यात्रा पर पथराव

Ram Navami Violence: एक बार फिर पश्चिम बंगाल से राम नवमी समारोहों के बीच हिंसा की खबरें सामने आई हैं. राज्य के मुर्शिदाबाद और पुरुलिया जिलों में राम नवमी के जुलूसों के दौरान भारी अशांति और पत्थरबाजी देखने को मिली. ये घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं. जब शोभायात्रा चल रहे थे, तभी अचानक स्थिति बेकाबू हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन पर अचानक पत्थरबाजी की गई. इसके विपरीत, विरोधी पक्ष का दावा है कि जुलूस के दौरान कुछ भड़काऊ टिप्पणियां की गईं, जिससे बाद में तनाव बढ़ गया. स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कमान संभालनी पड़ी.

Ram Navami Violence: एक बार फिर पश्चिम बंगाल से राम नवमी समारोहों के बीच हिंसा की खबरें सामने आई हैं. राज्य के मुर्शिदाबाद और पुरुलिया जिलों में राम नवमी के जुलूसों के दौरान भारी अशांति और पत्थरबाजी देखने को मिली. ये घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं. जब शोभायात्रा चल रहे थे, तभी अचानक स्थिति बेकाबू हो गई.

मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज इलाके में जब राम नवमी की शोभायात्रा वहां से गुज़र रहा था, तो मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि उन पर अचानक पत्थरबाजी की गई. इसके विपरीत, विरोधी पक्ष का दावा है कि जुलूस के दौरान कुछ भड़काऊ टिप्पणियां की गईं, जिससे बाद में तनाव बढ़ गया. स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कमान संभालनी पड़ी. मौजूदा हालात को देखते हुए अब पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया है.

पुरुलिया में तनाव

पुरुलिया के पारा इलाके में भी लगभग ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है. यहां भी राम नवमी की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी किए जाने के आरोप सामने आए हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया गया था और अब इलाके में शांति बहाल हो गई है. 

पुलिस ने स्थिति को बताया कंट्रल

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए, मुर्शिदाबाद रेंज के DIG अजीत सिंह यादव ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और बताया कि कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. फिलहाल, पुलिस इलाके के हर कोने पर कड़ी नजर रख रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगे कोई अप्रिय घटना न हो.

टीएमसी पर लगते रहे आरोप

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं सामने आई हों. पश्चिम बंगाल में पिछले कई राम नवमी पर इसी तरह से पत्थरबाजी को अंजाम दिया गया. हिंदू वर्ग ने अपना विरोध जताया और कुछ राजनीतिक कमेंट के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है. बीजेपी भी टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर हिंदुओं को टारगेट करने और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है. इन घटनाओं में नुकसान सिर्फ आम लोगों का होता है. इस बार भी कुछ लोगों को चोटें आईं, खून बहा लेकिन फिर भी न तो शासन के पास इसका कोई ठोस उपाय दिखाई देता है और न ही प्रशासन कोई बड़ी कार्रवाई करती है.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

मेरठ के सर्राफा बाजार में ‘गुंडागर्दी’, बाइक खड़ी करने पर वकील को सड़क पर बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई दरिंदगी!

मेरठ के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में शनिवार को एक दिल दहला देने…

Last Updated: March 28, 2026 11:48:20 IST

Diarrhea Alert: गर्मी में पेट खराब क्यों होता है? बढ़ता जोखिम और खतरा, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Summer Diarrhea Alert: गर्मियों में डायरिया के लक्षण, कारण और बढ़ते जोखिम कारक क्या हैं.…

Last Updated: March 28, 2026 11:44:17 IST

आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; कब करेंगे मैदान पर वापसी?

MS Dhoni Injury: आईपीएल का आगाज आज से होने वाला है. चेन्नई सुपर किंग्स अपना…

Last Updated: March 28, 2026 11:28:43 IST

Aviation Report: अब पता चला क्यों बार-बार खराब हो रहे थे विमान, संसदीय समिति की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा?

Aviation Report: एक संसदीय समिति ने भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर…

Last Updated: March 28, 2026 11:17:46 IST

UPTET Age Limit: यूपीटीईटी के लिए कर रहे हैं आवेदन, तो जान लें ये जरूरी बातें, वरना फॉर्म हो सकता है रिजेक्ट

UPTET 2026 शिक्षक बनने का बेहतरीन अवसर है, लेकिन आवेदन से पहले आयु सीमा और…

Last Updated: March 28, 2026 11:09:51 IST