<
Categories: क्रिकेट

आईपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल; कब करेंगे मैदान पर वापसी?

MS Dhoni Injury: आईपीएल का आगाज आज से होने वाला है. चेन्नई सुपर किंग्स अपना मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इससे पहले धोनी के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है.

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव (calf strain) के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले दो हफ्ते शायद नहीं खेल पाएंगे. फ्रैंचाइजी ने शनिवान को यह घोषणा की. चेन्नई सुृपर किंग्स द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि धोनी फिलहाल पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन (इलाज) करवा रहे हैं. इसके चलते, वह आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते शायद नहीं खेल पाएंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी फिलहाल पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन करवा रहे हैं. इसके चलते, वह आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते शायद नहीं खेल पाएंगे.

चेन्नई का पहला मैच कब है?

CSK इस सीजन की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में 2008 की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो चुके हैं और चेन्नई और भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा नीलामी से पहले हुए एक ट्रेड के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स में वापसी कर रहे हैं. इस ट्रेड में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करण भी चेन्नई से राजस्थान में गए थे, लेकिन चोट के कारण यह तेज गेंदबाज ऑलराउंडर टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगा.

धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है

काफी समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि घुटने की समस्याओं के चलते यह सीज़न धोनी का आख़िरी सीज़न हो सकता है. हाल ही में चेपॉक स्टेडियम में हुए ‘रोअर 26’ फ़ैन इवेंट के दौरान धोनी ने खुद भी अपनी घटती फिटनेस का ज़िक्र करते हुए कहा था कि यह अब ढलान पर है. फ़िटनेस, उम्र और घुटने से जुड़ी इन समस्याओं के कारण ही उन्होंने अब निचले-मध्य क्रम में खेलना शुरू कर दिया है, जहां वह डेथ ओवर्स (मैच के आख़िरी ओवरों) में कुछ बड़े शॉट लगाकर अपने शरीर को आराम देते हैं और साथ ही ‘Thala Kingdom’ (उनके फ़ैन्स) का मनोरंजन भी करते हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ कर रहे कप्तानी

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बार ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी कर रहे हैं. इसके अलावा, संजू सैमसन भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. राजस्थान के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ रुपये का दांव लगाया है. इन सब बातों को देखते हुए धोनी का आख़िरी सीज़न होने की अटकलें और भी तेज़ हो गई हैं, क्योंकि इन निवेशों को सीएसके के लिए ‘धोनी के बाद के दौर’ की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST