Live
Search
Home > राज्य > बांग्ला > ‘ठुमकी’ का शाही अंदाज: ताज बंगाल की ठुमकी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

‘ठुमकी’ का शाही अंदाज: ताज बंगाल की ठुमकी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Thumki: कोलकाता के ताज बंगाल होटल परिसर में जन्मी ठुमकी नाम की एक कुतिया होटल कम्युनिटी का अभिन्न अंग बन गई है. उसने मेहमानों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया है. आप उसके वायरल वीडियो में देख सकते हैं.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 25, 2026 15:15:51 IST

Mobile Ads 1x1

Thumki: ताज बंगाल में सबसे प्रिय हस्तियों में से एक कोई सेलिब्रिटी नहीं है, नाहीं कोई गेस्ट बल्कि वह चार पैरों वाली रक्षक ठुमकी  है, जिसने चुपचाप होटल को अपना बना लिया है. हाल ही में ठुमकी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह होटल की आलिशान लॉबी में खुशी से उछल-कूद करती नजर आ रही थी. 

वीडियो के मजेदार कैप्शन में ठुमकी की ओर से लिखा गया, ताज बंगाल-ठुमकी एस्टेट का एक हिस्सा है, जहां ह्यूमन्स (इंसान) दूर-दूर से आते हैं और कुछ कागज के टुकड़ों (पैसों) के बदले यहां रुकते हैं, जिनसे मेरे लिए ट्रीट्स आती हैं।

मुझे समय-समय पर राउंड लेना पड़ता है कि मेरे स्टाफ ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं. इस पर ताज बंगाल के आधिकारिक हैंडल ने भी चुटकी लेते हुए जवाब दिया, ऐसी निगरानी में रहना हमारे लिए सम्मान की बात है.

मेहमानों के स्वागत का अटूट हिस्सा

ठुमकी का जन्म होटल परिसर में ही चुमकी नाम की डॉगी से हुआ था। उसकी बहन को तो किसी ने गोद ले लिया, लेकिन ठुमकी यहीं रुक गई। आज वह होटल की सुरक्षा और मेहमानों के स्वागत का अटूट हिस्सा है। ठुमकी का दिन पेरिमीटर राउंड से शुरू होता है, जिसमें वह पूरे परिसर का मुआयना करती है और पक्षियों का पीछा करती है.

ताज बंगाल परिवार का अभिन्न अंग

होटल परिसर में अपनी मां चुमकी के घर जन्मी ठुमकी ने अपनी बहन के नए घर में बसने के बाद भी यहीं रहने का फैसला किया. समय के साथ, वह ताज बंगाल परिवार का अभिन्न अंग बन गई है, और अपनी चुलबुली उपस्थिति और चंचल स्वभाव से सबका दिल जीत लेती है.

संपत्ति पर नजर रखती है

इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, ठुमकी हर सुबह अपने दिन की शुरुआत उस काम से करती है जिसे कर्मचारी प्यार से ‘परिधि चक्कर’ कहते हैं। वह पूरे परिसर में दौड़ती है, पक्षियों का पीछा करती है और संपत्ति पर नजर रखती है, मानो यह सुनिश्चित कर रही हो कि मेहमानों के नाश्ते के लिए बाहर जाने से पहले सब कुछ ठीक-ठाक है या नहीं.

मेहमानों का ख्याल रखती है

जैसे ही होटल में लोगों का आना जाना शुरू होता है, वह पार्किंग स्थल के पास अपने  ठिकाने पर आ जाती है, हमेशा मेहमानों का ख्याल रखती है और कभी भी उनकी गतिविधियों में दखल नहीं देती.

MORE NEWS

Home > राज्य > बांग्ला > ‘ठुमकी’ का शाही अंदाज: ताज बंगाल की ठुमकी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वीडियो वायरल

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 25, 2026 15:15:51 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS