West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 के चुनाव से पहले आज सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने राज्य के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र ( TMC Manifesto) जारी किया है. इस घोषणापत्र को सीएम ने प्रोतिज्ञा (प्रतिज्ञा) यानी की वादे को तौर पर पेश किया है. पार्टी ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई तरह के लाभों और कल्याणकारी उपायों का वादा किया है. घोषणापत्र जारी करते हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये वादे सरकार के लिए एक मार्गदर्शक नक्शे का काम करेंगे, जब TMC लगातार चौथी बार सत्ता में वापस आएगी. उन्होंने कहा कि मैं पूरी विनम्रता के साथ आपके सामने अपनी 10 'प्रतिज्ञाएं' (वादे) पेश करती हूं, जो अगले पांच वर्षों में हमारी सरकार की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेंगी. ममता बनर्जी द्वारा जारी '10 प्रतिज्ञा' घोषणापत्र 1. लक्ष्मी भंडार: सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 1500 रुपये और SC/ST महिलाओं के लिए 1700 रुपये. 2. बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता. 3. 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट. 4. पश्चिम बंगाल के हर परिवार के लिए घर. 5. हर घर में पीने के पानी की पाइपलाइन. 6. 'दुआरे चिकित्सा' (आपके द्वार पर चिकित्सा) नामक पहल के तहत हर क्षेत्र में वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर. 7. सभी सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढाँचे का उन्नयन. 8. बंगाल को पूर्वी भारत के लिए व्यापार का प्रवेश द्वार बनाना. 9. बिना किसी रुकावट के वृद्धावस्था पेंशन. 10. 7 नए जिलों की स्थापना. I humbly present my 10 ‘Protigya’ for Bengal, so that the wheels of development continue to move forward in the fourth term of my government.Under Lakshmir Bhandar, with an increase of ₹500, women will continue to receive monthly financial assistance of ₹1,500 for General… pic.twitter.com/qt3TUInByi — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) March 20, 2026 बंगाल में दो चरणों में होंगे चुनाव बता दें कि, पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में विधानसभा 2026 के चुनाव होने वाले है. पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल को होगा और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होने वाला है. ऐसे में राजनीति पार्टियों द्वारा पेश किए गए घोषणापत्र में आगे की रणनीति दिखाई देने वाली है. चुनाव में ममता को भारी टक्कर देने के लिए बीजेपी भी ऐड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही है. इन सब में यह देखना बहुत ज्यादा दिलचस्प होगा कि इस विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा.