Live
Search
Home > राज्य > बांग्ला > Bengal Election 2026: क्या ममता बनर्जी के खिलाफ इस बार सीएम चेहरे के साथ उतरेगी बीजेपी? चुनाव तारीखों का एलान होते ही राजनीति गर्म

Bengal Election 2026: क्या ममता बनर्जी के खिलाफ इस बार सीएम चेहरे के साथ उतरेगी बीजेपी? चुनाव तारीखों का एलान होते ही राजनीति गर्म

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: तारीखों की घोषणा होते ही लगभग एक दशक से राज्य की सत्ता संभाल रही सीएम ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए क्या बीजेपी सीएम का चेहरा लेकर आएगी या नहीं.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-03-15 22:03:24

Mobile Ads 1x1
West Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का एलान कर दिया है. इस बार बंगाल में 2 चरणों में मतदान होने वाले है. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल 2026 को होगा. 
 
तारीखों की घोषणा होते ही लगभग एक दशक से राज्य की सत्ता संभाल रही सीएम ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC के सामने इस बार भी सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी की ओर से मानी जा रही है. ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि क्या इस विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी सीएम का चेहरा लेकर आएगी या नहीं.
 
क्या बीजेपी घोषित करेगी सीएम चेहरा?

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती यही है कि वह चुनाव चेहरे के साथ लड़े या संगठन और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के पर. बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में कोई भी उम्मीदवार मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित नहीं किया था. उस समय पार्टी का फोकस मुख्य तौर से पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व के प्रचार पर रहा. हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में बीजेपी को स्थानीय स्तर पर एक मजबूत चेहरा सामने लाने की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि बंगाल की राजनीति में काफी हद तक व्यक्तित्व आधारित मानी जाती है. और राज्य में इस वक्त ममता बनर्जी की व्यक्तिगत लोकप्रियता अभी भी बड़ा फैक्टर है.

बीजेपी के संभावित मुख्यमंत्री चेहरे कौन?

अगर हम बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे के कुछ संभावित नाम सोचे तो उनमें इन नेताओं का नाम काफी टॉप पर है. जिसमें-
 
 सुवेंदु अधिकारी- सुवेंदु अधिकारी जो TMC छोड़कर BJP में शामिल हुए थे. पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे. 2021 के चुनावों में, उन्होंने नंदीग्राम सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया. इसके अलावा, राज्य में 77 सीटें जीतकर BJP ने खुद को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया. इसके बाद, BJP ने उन्हें विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया. विपक्ष के नेता के तौर पर, वह TMC सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं. 
 
दिलीप घोष- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा बनने की दौड़ में शामिल है. दिलीप घोष को संघ परिवार में गहरी पैठ रखने वाले नेता के रूप में पहचाना जाता है. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं. कुछ समय पहले शाह के साथ हुई एक बैठक के बाद, दिलीप घोष राज्य की राजनीति में और भी ज़्यादा सक्रिय हो गए हैं.
 
अग्निमित्रा पॉल- अग्निमित्रा पॉल एक ऊर्जावान महिला नेता हैं और हिंदुत्व की मुखर समर्थक हैं. एक प्रमुख महिला नेता के तौर पर, वह दूसरे आधे हिस्से यानी, महिला मतदाताओं को प्रभावित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। इस बीच, BJP अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य को संगठनात्मक मामलों और बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़ने के मामले में पार्टी का चेहरा माना जाता है. 
 
सुकांत मजूमदार- सुकांत मजूमदार इस दौड़ में शामिल एक और नाम हैं. वह वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे संगठन को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं.

MORE NEWS