Live
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली भोजीपुरा लूटकांड: राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटा 8.32 लाख रु. की नकदी व सोना, भागते समय एक चोर का टूटा पैर

बरेली भोजीपुरा लूटकांड: राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटा 8.32 लाख रु. की नकदी व सोना, भागते समय एक चोर का टूटा पैर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. कस्बा धौंराटांडा के राइस मिलर के घर में आधी रात को घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 16:40:01 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. कस्बा धौंराटांडा के राइस मिलर के घर में आधी रात को घुसे बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए. जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.
भागते समय एक बदमाश छत से कूद पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए. बरेली क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला! 

घटना का पूरा विवरण

घटना गुरुवार (13 फरवरी 2026) रात करीब 2 बजे धौंराटांडा वार्ड-4 के मियांपुर रोड पर हुई. यूनाइटेड राइस मिल चलाने वाले मोहम्मद रिहान के पिता अकील अहमद लघुशंका के लिए उठे तो मुख्य गेट का चैनल काटकर घुसे बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया. बदमाशों ने रिहान, उनके भाई मोहम्मद रिजवान समेत पूरे परिवार को जगाया और तमंचे तानकर धमकाया. अकील अहमद के हाथ कपड़े से बांध दिए गए.
बदमाशों ने घर की तलाशी ली और अलमारियों से 8.32 लाख रुपये नकदी व लगभग 6 तोला सोना-चांदी के जेवर लूट लिए. लूट पूरी कर बाहर निकलते समय परिवार ने शोर मचाया. शोर मचने पर हड़बड़ी में एक बदमाश छत से कूदा, उसके दोनों पैर टूट गए. वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिवार की बहादुरी और फायरिंग

इतना सब कुछ होने पर भी परिवार ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने घायल बदमाश को घर में खींच लिया और छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे. साथी बदमाशों ने बदमाश को छुड़ाने के लिए हवा में फायरिंग की, लेकिन ग्रामीण एकजुट हो गए. डरकर बाकी बदमाश फरार हो गए. परिवार ने 112 नंबर पर कॉल करके तुरंत पुलिस को बुलाया. सीसीटीवी फुटेज में 3 बदमाश दिख रहे हैं.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बदमाश को पकड़ लिया है. वह पीलीभीत जिले का निवासी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. फरार बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं. सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ सुराग मिल रहा है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > बरेली भोजीपुरा लूटकांड: राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर लूटा 8.32 लाख रु. की नकदी व सोना, भागते समय एक चोर का टूटा पैर

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: February 14, 2026 16:40:01 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS