Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

एक और अब्दुल का हुआ पर्दाफाश! पहचान छिपाकर की हिंदू लड़की से दोस्ती, 8 साल तक किया यौन शोषण, केस दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ आरोपी 8 साल से अपनी पहचान छिपाकर यौन शोषण करता रहा. पीड़िता ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: April 8, 2026 17:49:31 IST

Mobile Ads 1x1

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ आरोपी 8 साल से अपनी पहचान छिपाकर यौन शोषण करता रहा.  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवती का कहना है कि उसके पति ने अपना वास्तविक नाम और धर्म छिपाकर उसे प्रेम-जाल में फंसाया और बाद में शादी के झांसे के तहत शारीरिक रूप से उसका उत्पीड़न किया.

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी जिसने उस समय अपना नाम अमन सिंह बताया था. दोनों में दोस्ती हुई और मोबाइल पर दोनों की बातें होने लगी. दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बाद में जब लड़की ने शादी की बात की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और फिर शादी से साफ इनकार कर दिया.

8 साल से चल रहे इस रिश्ते में नाटकीय मोड़ तब आया जब लड़की को ये पता चला कि लड़के का असली नाम अमन नहीं बल्कि अली शेख है और वो बढ़ई का काम करता है. जब युवती ने आरोपी से उसकी असली पहचान को लेकर सवाल किया, तो उसने कोर्ट मैरिज और हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात कहकर उसे शांत करने की कोशिश की. लेकिन बाद में आरोपी का मन बदल गया और वो लड़की को उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पीड़िता महानगर इलाके की रहने वाली है. उसने 5 अप्रैल को गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे. पीड़िता के अनुसार आरोपी ने 1 अप्रैल को उसे बातचीत के बहाने इंदिरा नगर स्थित एक होटल में बुलाया था, जहां उसने उसके साथ रेप किया और मारपीट भी की. पीड़िता के आरोप के आधार पर पुलिस ने रेप, मारपीट, धमकी और यौन शोषण से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. बता दें कि आरोपी फरार हो चुका है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

MORE NEWS