सुप्रीम कोर्ट और सरकार के नियमों के मुताबिक, शादी-ब्याह या किसी भी समारोह में हार्ष फायरिंग करना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें जेल की सजा और हथियार का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द होने का प्रावधान है. इसके बावजूद लोग शानो-शौकत दिखाते के लिए जोरों-शोरों से फायरिंग कराते हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे सामने आते हैं जो पहले खुशियों को मातल में बदलते है और फिर पुलिस को कार्रवाई करने पर मजबूर कर देते हैं.
मुखिया जी की 'रौब' वाली फायरिंग पड़ी भारी! 2 लोगों को चीरके पार हुई गोली, राइफल बरामद, अब जेल की हवा खाएंगे साहब
बिहार के औरंगाबाद में आयोजित एक तिलक समारोह में फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए जिसमें पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया गया है. घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव की है. घायलों की पहचान कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा एवं नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा के रूप में की गई है. गोली चलने के बाद समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि अरविंद मिश्रा के जांघ में गोली आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई. दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया. फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गयाजी शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
घटना के समय भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान ‘धनबटी’ रस्म के बीच यह हादसा हो गया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की गई है.
आरोपी का कहना है कि फायरिंग गलती से हुई, लेकिन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से रायफल की गोली का खोखा बरामद हुआ है. पुलिस ने दोनों हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही है. फ़िलहाल मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें:-घर जवाई बना ‘काल’: ससुर के हाथ-पांव तोड़े, पत्नी को लाठियों से अधमरा किया! घर उड़ाने के लिए गैस सिलेंडर खुला छोड़ा
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर…
India vs West Indies series cancelled: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी…
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…