<

‘अब खाने का स्कोप नहीं है…’ अब्दुल बारी सिद्दीकी और सम्राट चौधरी के बीच किस बात को लेकर हुई बहस? यहां जानें पूरा मामला

Bihar Budget Session: बिहार में इन दिनों बजट को लेकर दोनों सदनों में चर्चा हो रही है. इस दौरान बिहार विधान परिषद में बिहार उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी और राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Samrat Choudhary vs Abdul Bari Siddiqui: बिहार विधानमंडल में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गजब का तकरार देखने को मिल रहा है. बुधवार को बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को सदन में धमकी मिली, तो उद्योग मंत्री को सदन में गजल गाते हुए सुना गया. बिहार के वित्त मंत्री ने पिछली राजद सरकार को लेकर राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को फटकार लगाई तो विपक्ष और भाजपा सदस्य अनिल शर्मा से भी नोकझोंक हो गई. पूरा मामला क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं.

दरअसल, बिहार विधान परिषद में लंच ब्रेक के बाद डिपार्टमेंटल बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की बिहार के गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव से भी तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

मुस्कुराते रहे नीतीश कुमार

अब्दुल बारी सिद्दीकी और सम्राट चौधरी के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली और दोनों नेताओं की तरफ से एक दूसरे पर तंज भी कसे गए. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सदन में यह सब होता रहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठकर मुस्कुराते रहे. आसन पर बैठे उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने कहा कि यह दो पुराने दोस्तों के बीच का झगड़ा है. सिद्दीकी ने सम्राट पर तंज कसते हुए और मुख्यमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप उन्हें बहुत परेशान कर रहे हैं. अगर आप उन्हें ज्यादा परेशान करेंगे तो आपको समझ आ जाएगा. इस पर सम्राट खड़े हुए और उपसभापति से कहा कि बिहार के गृहमंत्री को सदन में हीं धमकाया जा रहा है. इस पर उपसभापति मुस्कुराने लगे.

‘डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव…’, नीतीश कुमार के बयान पर मचा बवाल, राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेजस्वी

सम्राट चौधरी ने सिद्दीकी का उड़ाया मजाक

सम्राट चौधरी ने सिद्दीकी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि लगता है आज कम खाकर आए हैं. इससे पहले कि वह आगे कुछ बोल पाते सिद्दीकी ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप ज्यादा खा रहे हैं, इसलिए मैं कम खा रहा हूं. इसपर सम्राट ने जवाब देते हुए कहा कि आप खाइए नहीं पा रहे हैं तो क्या खाइएगा. अब खाने की जगह नहीं. इस पर सदन में मौजूद सभी सदस्य हंस पड़े. फिर सिद्दीकी ने बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह सीनियर आदमी है, लेकिन वह वही करते हैं जो उनके ऑफिसर उनसे करने को कहते हैं. वह अपना दिमाग इस्तेमाल नहीं करते.

बिहार में महिलाओं को मिले 10 हजार रुपये का क्या होगा, बजट में वित्त मंत्री ने किया क्लियर; यहां जानें- इसमें और क्या-क्या खास है?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मचा; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:17:32 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST