<
Categories: राज्य

रोते-बिलखते रहे छात्र-छात्रा, वायरल हुआ बदसलूकी का वीडियो; जमुई में 3 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में सड़क पर जा रहे नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस ने घटना में शामिल बताए जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी एडीजी सुहिता अनुपम की ओर से दी गई है. वहीं, बिहार राज्य महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के आदेश के बाद अनुंडल पुलिस अधिकारी दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एक विशेष SIT गठित कर छापेमारी की. इस मामवे में पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. तीनों आरोपी जमुई जिले के मरवा गांव के रहने वाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई है. उनकी उम्र लगभग 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत तमाम धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. वायरल वीडियो को भी टेक डाउव की कार्रवाई जारी है.

महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

वीडियो सामने आने के बाद बिहार राज्य महिला आयोग भी सक्रिय हो गया है. आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि पीड़िता की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है. आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि आरोपियों का प्रभाव या पहचान चाहे जो भी हो, मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए. आयोग ने पीड़िता को जरूरी मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही है. राज्य महिला आयोग की एक विशेष टीम जल्द ही पीड़िता से मिलने के लिए घटनास्थल का दौरा कर सकती है. टीम मामले की जानकारी लेने के साथ पीड़िता को मिलने वाली सहायता और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को भी देखेगी.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 19 सितंबर की शाम जमुई में एक नाबालिग छात्र-छात्रा स्कूटी से जा रहे थे. बताया जा रहा है कि दोनों को रास्ते में कुछ युवकों ने रोक लिया. इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई. घटना के दौरान बनाए गए वीडियो में दोनों को परेशान हालत में देखा जा सकता है. आरोप है कि युवकों ने लड़की के साथ भी बदसलूकी की और पूरी घटना का वीडियो बना लिया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

XLRI में 13वां डॉ. वर्गीज़ कुरियन स्मृति व्याख्यान, NABARD चेयरमैन ने रखे विचार

जमशेदपुर (झारखंड) [भारत], 12 अक्टूबर: XLRI – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर ने वर्गीज़ कुरियन…

Last Updated: October 12, 2026 15:53:13 IST

श्री श्री वेलबीइंग का अहमदाबाद सेंटर रिनोवेशन और विस्तार के बाद फिर शुरू

अहमदाबाद। श्री श्री सत्व ग्रुप की आयुर्वेद और वेलनेस कंपनी श्री श्री वेलबीइंग ने व्यापक…

Last Updated: October 12, 2026 15:22:20 IST

IND vs WI 4th T20: गंभीर-अय्यर का बड़ा दांव! बेंच पर बैठ सकते हैं 4 खिलाड़ी, देखें संभावित XI

IND vs WI: ऑलराउंडर शिवम दुबे को पिछले मैच में आराम दिया गया था. उन्हें…

Last Updated: October 12, 2026 15:19:15 IST

एक बार फिर कोविड वाला हाल, सूरत छोड़ रहे यूपी-बिहार क्यों लौट रहे हैं लाखों मजदूर? जानें क्यों भड़का गुस्सा

Surat Migrant Workers Gaon Chalo Andolan: सूरत रेलवे स्टेशन पर मज़दूरों की भारी भीड़ जमा…

Last Updated: October 12, 2026 14:54:15 IST

We Women Want Conclave 2026: महाराष्ट्र में सूखे से हाहाकार! सूख गए कुएं-तालाब, 80% फसलें बर्बाद; CM फडणवीस ने बताया सरकार का प्लान

We Women Want Conclave 2026: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मानसून के आखिरी दो महीनों…

Last Updated: October 12, 2026 14:59:19 IST