<

बिहार के कैमूर में डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या, माइक देने के बहाने बुलाकर किया हमला

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले में डीजे संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पहले माइक देने के बहाने उन्हें बुलाया गया और फिर घात लगाकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया.

DJ Operator Mob Lynching: बिहार के कैमूर की घटना आपको अंदर से झकझोर देगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के कैमूर जिले के पुसौली रेलवे स्टेशन के पास बदमाशों के एक समूह ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि ये पूरी घटना घटाव गांव के पास हुई. मृतक की पहचान पुसौली गांव के निवासी रामनिवास शाह के बेटे राजा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.

कई मीडिया रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि राजा कुमार गुप्ता पुसौली रेलवे स्टेशन के उत्तरी तरफ स्थित एक डीजे की दुकान चलाते थे.

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे उन्हें एक माइक्रोफ़ोन देने के बहाने घटाव गांव के पास उनकी दुकान पर बुलाया गया. जैसे ही वह वहां पहुंचे, घात लगाकर बैठे कई लोगों ने उन पर बेरहमी से हमला कर दिया. हमलावर तब तक उन्हें पीटते रहे जब तक कि वह अधमरा नहीं हो गया. घटना की जानकारी जैसे ही परिवार वाले को मिली, उनके परिवार के सदस्य और दोस्त घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ हालत में कुदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. युवक की हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भभुआ के सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझते हुए राजा ने मंगलवार देर रात अपनी आखिरी सांस ली.

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजा की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग की. पुलिस को सूचना मिलने के बाद मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर, मोहनिया थानाध्यक्ष, कुदरा थानाध्यक्ष के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे तक दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर पुसौली स्टेशन मोड़ के समीप शव को रखकर जाम कर दिया. गिरफ्तारी और जल्द सजा के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से जाम हटाया.

मोहनिया डीएसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि परिजनों के द्वारा बताया गया कि राजा को बुलाकर ले गए और मारपीट कर हत्या कर दी गई. मुख्य अभियुक्त अभिषेक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों ने कहा कि 10 से 15 लोग इसमें शामिल थे; जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST