Live
Search
Home > राज्य > बिहार > 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम मैम से की शादी, गांव में बढ़ा तनाव तो महिला ने दी ये सफाई

60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम मैम से की शादी, गांव में बढ़ा तनाव तो महिला ने दी ये सफाई

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम शिक्षिका से शादी कर ली. मामला सामने आने के बाद पूरे गांव में तनाव बढ़ गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-23 15:00:41

Mobile Ads 1x1

Bihar Viral News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम शिक्षक से शादी कर ली. जैसे ही ये खबर सामने आई, पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है.

रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, स्कूल संचालक और प्रिंसिपल राकेश शाह, जोकि 4 बच्चों का पिता है, उन्होंने अपने स्कूल की ही शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण से नेपाल के जनकपुर में जाकर शादी कर ली. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं.

महिला के भाई ने पुलिस में की शिकायत

शादी के बाद महिला के भाई ने औराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन को किडनैप करके जबरदस्ती शादी करवाई गई है. शिकायत में राकेश साह, उनकी पत्नी और बेटी समेत सात लोगों के नाम हैं. भाई ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है. इस बीच, सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में शाइस्ता परवीन ने दावा किया कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. इसके अलावा, वीडियो में उसने कहा कि वह सुरक्षित है और उस पर कोई दबाव नहीं है. उसने यह भी कहा कि शादी 2025 में आपसी सहमति से हुई थी.

शर्मनाक वारदात, डायन बताकर महिला के घर में घुसे दबंग, बच्चों के सामने मां को बेरहमी से पीटा, लाखों की लूटपाट

गांव में बढ़ा तनाव

घटना सामने आने के बाद से गांव में तनाव बढ़ गया है. दोनों समुदायों के बीच संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर जांच तेज कर दी है. इस पूरे मामले पर औराई पुलिस स्टेशन इंचार्ज रनवर परवीन का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला लव मैरिज का है या जबरदस्ती का. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आएगी.

रोहतास में पांच मौतों का राज: जहरीली शराब कांड में नया मोड़, डॉक्टर और पिता के दावों से बढ़ा रहस्य

MORE NEWS

Home > राज्य > बिहार > 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की मुस्लिम मैम से की शादी, गांव में बढ़ा तनाव तो महिला ने दी ये सफाई

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-02-23 15:00:41

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS