<

3 पहिए का जीप! 112 नंबर की पुलिस गाड़ी का पहिया निकलकर हुआ फरार, लोग बोले- 112 से 111 हो गया…

Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें 112 पुलिस हेल्पलाइन की गाड़ी का एक पहिया खुलकर सड़क किनारे चला गया.

Bihar Police Viral Video: बिहार की राजधानी पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें 112 नंबर की जीप का पहिया अचानक सड़क पर खुल जाता है और वो सड़क किनारे जा गिरता है. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जिनके ऊपर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. वहीं सुरक्षित नहीं है तो कैसे वो लोगों की सुरक्षा कर सकते हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बिहार पुलिस की 112 हेल्पलाइन गाड़ी का पहिया पूरी तरह से निकलकर दूर चला गया. बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी का पहिया खूलते ही पुलिस के होश उड़ गए.

पुलिस रह गई हैरान

इस पूरी घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. जैसे ही ये घटना घटी, सड़क पर लोगों का जमावड़ा हो गया. लोग तमाशबीन बनकर पूरा तमाशा देखने लगे. हालांकि, अच्छी बात ये रही कि किसी को कोई चोच नहीं लगी. वरना अगर गाड़ी तेज गति में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें –  अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई पुलिसकर्मी उस खराब वैन के बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं. जो अब सिर्फ तीन पहियों पर टिकी है और वे बगल वाले प्लॉट में निकले हुए पहिये को ढूंढ रहे हैं. वहां खड़े लोग पुलिस अधिकारियों के वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. तीन पहियों वाली इस जीप का नजारा सचमुच हैरान करने वाला है; यह विडंबना ही है कि जनता की मदद के लिए समर्पित एक गाड़ी खुद ही इतनी दयनीय हालत में पहुंच गई है.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आइए ना हमरा बिहार में. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बिहार है बाबू, यहां कुछ भी हो सकता है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा कि गाड़ी 112 से 111 हो गया. इसी तरह के कई कमेंट देखने को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें – पटना में MLA के भाई से चेन स्नैचिंग! कंकड़बाग में सुबह-सुबह बदमाशों का हमला

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST