<

बंद कमरे में महिला सिपाही के साथ रंगरलियां मनाता दिखा एसआई, वीडियो वायरल होने पर मिली ये सजा

Bihar Siwan SI Viral Video: बिहार के सीवान जिले में एसआई और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

Bihar Siwan SI Viral Video: बिहार के सीवान जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें 2 पुलिसकर्मी आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सब इंस्पेक्टर और डायल 112 में कार्यरत एक महिला सिपाही नजर आ रही है. वीडिया सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एसपी ने इसपर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.

एसआई और डायल 112 की महिला सिपाही के आपत्तिजनक वीडियो पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है और आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बाहर से चोरी छिपे इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है.

किस थाने में तैनात हैं एसआई?

वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे एसआई अभी पचरुखी थाना में तैनात हैं, जबकि महिला सिपाही पुलिस लाइन में पदस्थापित है. वायरल वीडियो किसी कमरे का प्रतीत हो रहा है. जहां कमरे की दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई नजर आ रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी अपना प्राइवेट टाइम बीता रहे हैं. वीडियो बनाने के दौरान महिला सिपाही को कुछ संदेह होने का आभास होता है, जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति मौके से भागता दिखाई देता है.

वीडियो डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग

इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैलमेल करने की भी कोशिश की गई थी, कथित तौर पर वीडियो डिलीट करने के नाम पर दबाव बनाया गया. हालांकि पुलिस विभाग के संज्ञान में वीडियो आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया था. लेकिन सोमवार को अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वायरल वीडियो के जांच के आदेश

दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के बाद वायरल वीडियी की जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं. दोनों पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने की घटना सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. एक तरफ जहां पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ किसी की प्राइवेट लाइफ में घुसपैठ कर बिना अनुमति के वीडियो बनाना, उसे वायरल करना और फिर इसे डिलीट करने के नाम पर ब्लैकमेल करना कानूनन अपराध है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST